लाइव न्यूज़ :

दो कनाडाई अभ्यारोपित किये गये, अदालत में सुनवाई हुई : चीन

By भाषा | Updated: December 10, 2020 17:40 IST

Open in App

बीजिंग, 10 दिसंबर (एपी) चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हुआवई के एक कार्यकारी अधिकारी से जुड़े मामले में दो साल पहले पकड़े गये दो कनाडाइयों को अभ्यारोपित कर, अदालत में सुनवाई की गयी है। हालांकि मंत्रालय ने उसका ब्यौरा नहीं दिया।

पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग और व्यापारी माइकल स्पावोर को 10 दिसंबर, 2018 को पकड़ा गया था। उससे कुछ दिन पहले ही कनाडा ने हुआवई की कार्यकारी अधिकारी मेंग वानझोउ को हिरासत में लिया था। मेंग चीनी वैश्विक संचार उपकरण कंपनी के संस्थापक की बेटी भी है।

चीन ने कहा है कि दोनों को राष्ट्रीय सुरक्षा अपराधों के संदेह में पकड़कर रखा गया है लेकिन न तो उसने (चीन ने) और न ही कनाडा ने उनके मामलों के बारे में विशिष्ट जानकारी दी है।

बृहस्पतिवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बताया कि दोनों ‘‘गिरफ्तार किये गये, अभ्यारोपित किये गये और उन पर सुनवाई की गयी।’’ चुनयिंग का यह कथन पहली बार सार्वजनिक रूप से उल्लेख करता है कि उन्हें अदालत में लाया गया।

चीन ने कहा कि उनके मामले का मेंग को हिरासत में लिये जाने से कोई संबंध नहीं है लेकिन उसने लगातार अपनी इस मांग को उनसे जोड़ा कि मेंग को तत्काल रिहा किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला