लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर दक्षिणपंथी सामग्री को मिलता है बढ़ावा, कंपनी ने एल्गोरिदम में खामी स्वीकार की

By विशाल कुमार | Updated: October 23, 2021 08:41 IST

ट्विटर के इस अध्ययन में भारत शामिल नहीं था लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन और जापान जैसे सात देशों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के ट्वीट्स का विश्लेषण किया.

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के इस अध्ययन में भारत शामिल नहीं था.अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन और जापान में ट्वीट्स का विश्लेषण किया.दक्षिणपंथी राजनेताओं के ट्वीट्स को एल्गोरिथम से वामपंथियों की तुलना में अधिक बढ़ावा मिला.

वाशिंगटन:ट्विटर ने अपने लाखों यूजरों पर किए गए एक अध्ययन में माना है कि वह वामपंथी खेमे की सामग्रियों के बजाय दक्षिणपंथी राजनेताओं और समाचार संगठनों के ट्वीट्स को बड़ी संख्या में आगे बढ़ाता है.

ट्विटर के इस अध्ययन में भारत शामिल नहीं था लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन और जापान जैसे सात देशों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के ट्वीट्स का विश्लेषण किया.

अध्ययन में ट्विटर के होम टाइमलाइन की तुलना पारंपरिक क्रोनोलॉजिकल टाइमलाइन से की गई. दरअसल, ट्विटर का होन टाइमलाइन पूर्वनिर्धारित तरीके से 20 करोड़ यूजरों के लिए ट्वीट्स दिखाता है और यहां उसका एल्गोरिदम तय करता है कि यूजर क्या देखेगा जबकि पारंपरिक क्रोनोलॉजिकल टाइमलाइन में हालिया ट्वीट्स को सबसे पहले दिखाया जाता है.

शोध में पाया गया कि सात में से छह देशों में, जर्मनी के अलावा, दक्षिणपंथी राजनेताओं के ट्वीट्स को एल्गोरिथम से वामपंथियों की तुलना में अधिक बढ़ावा मिला और वामपंथी समाचार संगठनों की तुलना में दक्षिणपंथी समाचार संगठनों को अधिक बढ़ावा मिल रहा था. वहीं, सामान्य तौर पर समाचार संगठनों की तुलना में राजनेताओं के ट्वीट को एल्गोरिथम से अधिक बढ़ावा मिल रहा था.

उदाहरण के लिए कनाडा में उदारवादियों के ट्वीट्स को 43 फीसदी तो रूढ़िवादियों के ट्वीट्स को 167 फीसदी का बढ़ावा मिला जबकि ब्रिटेन में लेबर पार्टी के लिए यहां संख्या 112 फीसदी तो रूढ़िवादियों के लिए 176 फीसदी रही.

इस अध्ययन के नतीजों को चिंताजनक बताते हुए ट्विटर के अधिकारियों ने अब अपना एल्गोरिदम बदलने की बात कही है. इसके साथ ही उसने बड़ी संख्या में अपना डेटा थर्ड पार्टियों को भी उपलब्ध कराने की बात कही है.

टॅग्स :ट्विटरलेफ्टसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना