लाइव न्यूज़ :

व्लादिमीर पुतिन के इस महीने तुर्की जाने की उम्मीद, अभी तय नहीं हुई तारीख: तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2023 07:57 IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी तुर्की यात्रा पर राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन बातचीत चल रही है और पुतिन के अगस्त में आने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देएर्दोगन ने कहा कि तारीख स्पष्ट नहीं है, लेकिन विदेश मंत्री, खुफिया संगठन के प्रमुख, वे सभी बातचीत कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन वार्ताओं के ढांचे के भीतर, मुझे लगता है कि यह यात्रा उम्मीद के मुताबिक अगस्त में होगी।उन्होंने कहा कि अब भी तुर्की ये कदम उठाता रहेगा और गरीब देशों को अपना समर्थन और सहायता देता रहेगा।

इस्तांबुल: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी तुर्की यात्रा पर राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन बातचीत चल रही है और पुतिन के अगस्त में आने की उम्मीद है। एएनआई ने तुर्की समाचार एजेंसी अनादोलु अजंसी के हवाले से यह जानकारी साझा की। एर्दोगन ने संवाददाताओं से कहा, "तारीख स्पष्ट नहीं है, लेकिन विदेश मंत्री, खुफिया संगठन के प्रमुख, वे सभी बातचीत कर रहे हैं।"

एर्दोगन ने कहा, "इन वार्ताओं के ढांचे के भीतर, मुझे लगता है कि यह यात्रा उम्मीद के मुताबिक अगस्त में होगी।" अनादोलु अजंसी के अनुसार, एर्दोगन का बयान बुधवार को पुतिन के साथ एक फोन कॉल के बाद आया, जिस दौरान वे इस बात पर सहमत हुए कि पुतिन आने वाले दिनों में तुर्की का दौरा करेंगे। एर्दोगन ने पुतिन से यह भी कहा कि तुर्की काला सागर अनाज समझौते को फिर से शुरू करने के लिए अपने गहन प्रयास और कूटनीति जारी रखेगा।

17 जुलाई को रूसयूक्रेनी काला सागर बंदरगाहों से अनाज निर्यात को बहाल करने के लिए तुर्की, संयुक्त राष्ट्र और यूक्रेन के साथ जुलाई 2022 में किए गए समझौते से पीछे हट गया, जो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रुका हुआ था। मॉस्को ने इस बात पर विरोध जताया है कि समझौते के रूसी हिस्से का पालन नहीं किया गया है।

अफ्रीकी देशों को मुफ्त में अनाज भेजने की पुतिन की हालिया पेशकश पर एर्दोगन ने कहा, "हम इस मुद्दे पर रूस के साथ हैं, यानी हम काला सागर गलियारे के माध्यम से रूस से आने वाले अनाज को आटे में बदल देंगे और हम गरीब अफ्रीकी देशों और अविकसित देशों तक (आटा) पहुंचाएंगे।" उन्होंने कहा कि अब भी तुर्की ये कदम उठाता रहेगा और गरीब देशों को अपना समर्थन और सहायता देता रहेगा।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनतुर्कीरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल