लाइव न्यूज़ :

जमाल खशोगी के शव के टुकड़ों को सूटकेस में ले गए थे सऊदी अधिकारी, तुर्की ने जारी किया वीडियो

By भाषा | Updated: December 31, 2018 17:59 IST

‘ए हेबर’ टेलीविजन पर दिखाए गए दृश्यों में इस्तांबुल में सऊदी अरब के महावाणिज्य दूत के निवास की ओर तीन व्यक्ति पांच सूटकेस और काले रंग के दो बड़े बैग ले जाते हुए दिखते हैं।

Open in App

तुर्की के एक टेलीविजन चैनल ने एक सीसीटीवी फुटेज का प्रसारण किया है जिसमें कुछ लोगों को सूटकेस और बैग ले जाते हुए दिखाया है। कहा जा रहा है कि इन सूटकेस और बैग में सऊदी अरब के दिवंगत पत्रकार जमाल खशोगी के शव के टुकड़ों को ले जाया जा रहा है। 

‘ए हेबर’ टेलीविजन पर दिखाए गए दृश्यों में इस्तांबुल में सऊदी अरब के महावाणिज्य दूत के निवास की ओर तीन व्यक्ति पांच सूटकेस और काले रंग के दो बड़े बैग ले जाते हुए दिखते हैं।

सऊदी वाणिज्य दूतावास से कुछ दूरी पर आवास स्थित है। अक्टूबर में दूतावास के भीतर जाने के बाद खशोगी की हत्या कर दी गयी थी। तुर्की के गुमनाम स्रोत्रों के हवाले से ‘ए हेबर’ ने कहा है कि खशोगी के शव के टुकड़े इन पेटियों और बैगों में बंद थे। 

 

‘वाशिंगटन पोस्ट’ में लिखने वाले खशोगी की हत्या दो अक्टूबर को कर दी गयी थी। यह घटना तब हुई जब वह दूतावास के भीतर गए थे। 

तुर्की के अधिकारियों ने अक्टूबर में वाणिज्य दूतावास और निवास के साथ ही कई स्थानों को खंगाला था लेकिन खशोगी का शव नहीं मिला।

चैनल ‘ए हेबर’ ने कहा है कि बैग और सूटकेस को एक मिनीबस में रखा गया। यह बस वाणिज्य दूतावास से आवास के गैरेज की ओर गयी। इसके बाद वे लोग उसे भीतर ले गए ।  

टॅग्स :जमाल खशोगीसऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा