लाइव न्यूज़ :

Turkey Syria Earthquake: तुर्की में 100 साल की सबसे बड़ी तबाही, भूकंप में मृतकों की संख्या 35,418 हुई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2023 07:58 IST

राहत एजेंसी एएफएडी के मुख्यालय में आयोजित पांच घंटे की कैबिनेट बैठक के बाद अंकारा में एर्दोआन ने कहा कि 47,000 इमारतें या तो जमींदोज हो गईं या बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। 

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की में पिछले हफ्ते आए भूकंप के कारण 35,418 लोगों की मौत हुई है। तुर्की के शहर एर्जिंकन में 1939 में आए शक्तिशाली भूकंप में लगभग 33,000 लोग मारे गए थे।

अंकाराः तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मंगलवार को कहा कि देश में पिछले हफ्ते आए भूकंप के कारण 35,418 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि 100 साल पहले देश की स्थापना के बाद से यह अब तक की सबसे गंभीर आपदा है। तुर्की के शहर एर्जिंकन में 1939 में आए शक्तिशाली भूकंप में लगभग 33,000 लोग मारे गए थे।

एर्दोआन ने कहा कि छह फरवरी को आए भूकंप और उसके बाद आए कई झटकों के परिणामस्वरूप 1,05,505 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति ने भूकंप को ‘‘सदी की आपदा’’ बताते हुए कहा कि 13,000 से अधिक लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। राहत एजेंसी एएफएडी के मुख्यालय में आयोजित पांच घंटे की कैबिनेट बैठक के बाद अंकारा में एर्दोआन ने कहा कि 47,000 इमारतें या तो जमींदोज हो गईं या बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। 

उधर, सीरियाई अधिकारियों ने कहा है कि सीरिया में कम से कम 5,800 लोग मारे गए हैं। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि अभी तक मलबों के नीचे लोग दबे हुए हैं। मलबे से अभी भी लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। 

टॅग्स :तुर्कीभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल