लाइव न्यूज़ :

Turkey Earthquake: तुर्की में 248 घंटे बाद 17 वर्षीय लड़की को मलबे से निकाला गया जीवित, रेस्क्यू करने वाले खनिक ने कही यह बात

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2023 12:08 IST

रॉयटर्स ने बताया कि तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) के अनुसार, तुर्की में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36,187 हो गई है। शुरुआती झटके के बाद से आपदा क्षेत्र में 4,300 से अधिक आफ्टरशॉक्स आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तुर्की और उत्तर-पश्चिमी सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,000 पार कर गई है।भूकंप के 10 दिन बाद भी लोगों को निकालने का काम जारी हैं।भूकंप से दोनों ही देशों में बड़े पैमाने पर तबाही और जानमाल का नुकसान हुआ है।

Turkey Syria Earthquake: तुर्की में विनाशकारी भूकंप आने के 248 घंटों के बाद एक 17 वर्षीय लड़की को मलबे से गुरुवार जीवित निकाला गया। दक्षिणी मध्य प्रांत कहारनमारस में बचाव कार्य में लगे एक खनिक ने एएफपी से कहा कि लड़की की सेहत ठीक है। लड़की का रेस्क्यू करनेवाले बचावकर्मी ने कहा कि उसने अपनी आंखें खोलीं और बंद कर लीं। बकौल बचावकर्मी- हम एक हफ्ते से इस इमारत पर काम कर रहे थे। हम आवाजें सुनकर यहां आए थे।

तुर्की और उत्तर-पश्चिमी सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,000 पार कर गई है। भूकंप के 10 दिन बाद भी लोगों को निकालने का काम जारी हैं। भूकंप से दोनों ही देशों में बड़े पैमाने पर तबाही और जानमाल का नुकसान हुआ है।

रॉयटर्स ने बताया कि तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) के अनुसार, तुर्की में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36,187 हो गई है। शुरुआती झटके के बाद से आपदा क्षेत्र में 4,300 से अधिक आफ्टरशॉक्स आ चुके हैं। 6 फरवरी को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 नापी गई थी। इसके बाद भी तुर्की में 7.6 और 6.0 तीव्रता के दो और भूकंप महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, 13 फरवरी को तुर्की के दक्षिणी शहर कहारनमारस में 4.7 तीव्रता का एक और भूकंप आया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को कहा कि 100 सालों में यह सबसे बड़ी तबाही है।  यूरोप के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक हंस क्लूज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम डब्ल्यूएचओ यूरोपीय क्षेत्र में एक सदी के लिए सबसे खराब प्राकृतिक आपदा देख रहे हैं और हम अभी भी इसकी भयावहता के बारे में सीख रहे हैं।"

टॅग्स :तुर्कीभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा