लाइव न्यूज़ :

तुर्की में पेरिस जैसी क्रांति के लिए उकसाने वाले पत्रकार के खिलाफ जांच शुरू, राष्ट्रपति ने भी लगाई थी फटकार

By भाषा | Updated: December 29, 2018 12:11 IST

पत्रकार ने कहा था कि क्या तुर्की के लोग फ्रांस में ‘येलो वेस्ट’ अभियान की तरह कोई विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। तुर्की के पत्रकार पोर्टकल ने लिखा था, ‘‘आईए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं, गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ प्रदर्शन। आईए करते हैं (प्रदर्शन)। क्या हम कर पाएंगे?’

Open in App

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के एक जाने-माने टीवी न्यूज चैनल के प्रस्तोता (पत्रकार) की आलोचना करने के दो सप्ताह बाद तुर्की के एक अभियोजक ने शुक्रवार को उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी।

‘हुर्रियत और मिलियत’ समाचारपत्रों के अनुसार अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि तुर्की के ‘फॉक्स हैबर चैनल’ के फतह पोर्टकल के खिलाफ ‘‘खुलेआम अन्य लोगों को अपराध करने के लिए उकसाने’’ के आरोप में जांच शुरू की गई है।

पत्रकार ने कहा था कि क्या तुर्की के लोग फ्रांस में ‘येलो वेस्ट’ अभियान की तरह कोई विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। 

तुर्की के पत्रकार पोर्टकल ने लिखा था, ‘‘आईए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं, गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ प्रदर्शन। आईए करते हैं (प्रदर्शन)। क्या हम कर पाएंगे?’

पोर्टकल के ट्विटर पर 60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उसने 10 दिसम्बर को यह ट्वीट किया था।

 उसने लिखा, ‘‘बताइए कितने लोग ऐसा करेंगे?’’

राष्ट्रपति एर्दोआन ने मध्य दिसम्बर में इस टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा था, ‘‘वह लोगों को सड़कों पर उतरने को कह रहा है। अपनी हद पता है। 

अगर नहीं पता है तो लोग आपकों सबक सिखांएगे।’’

तुर्की के सहयोगी और मानवाधिकार रक्षकों ने इस कदम के बाद एर्दोआन शासन में स्वतंत्रता के अधिकार को सीमित किए जाने पर चिंता व्यक्त की है।

 एर्दोआन के शासन में अभी तक दर्जनों पत्रकारों और नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं को बंदी बनाया गया है।

टॅग्स :पत्रकारटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल