लाइव न्यूज़ :

Turkey Earthquake: तुर्किये और सीरिया में भारी तबाही, मरने वालों की कुल संख्या 1300, हजारों घायल, मलबे में फंसे लोगों की तलाश तेज, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2023 16:19 IST

Turkey Earthquake: आपदा प्रभावित इलाकों में करीब 2800 खोज एवं तलाश दल तैनात किए गए हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम सीरिया में कब्जे वाले इदलिब प्रांत में भूकंप ने एक नया संकट खड़ा कर दिया, जो पहले ही कई वर्षों से रूसी और सरकार के हवाई हमलों को झेल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभोजन से लेकर चिकित्सकीय आपूर्ति तक हर चीज के लिए तुर्किये पर निर्भर है।सभी राहत सामग्री तुर्किये के रास्ते ही इदलिब पहुंचती है।‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने लोगों से इमारतों से बाहर खुले स्थान पर रहने को कहा है।

Turkey Earthquake: दक्षिण पूर्वी तुर्किये और दक्षिणी सीरिया में सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने तबाही मचा दी है। तुर्किये के राष्ट्रपति ने भूकंप से मरने वालों की संख्या 912 बताई है। तुर्किये, सीरिया में मरने वालों की कुल संख्या 1,300 से अधिक हुई है।

हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। भूकंप के झटके काहिरा तक महसूस किए गए। इसका केंद्र सीरियाई सीमा से करीब 90 किलोमीटर दूर गजियांतेप शहर के उत्तर में था। अतमेह कस्बे के चिकित्सक मुहीब कदौर ने कहा, ‘‘ हमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है।’’

भूकंप के बाद करीब 20 झटके महसूस किए गए, जिनमें से सबसे शक्तिशाली झटका 6.6 की तीव्रता का था। तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने ट्वीट किया कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए ‘‘तलाश एवं बचाव दलों को तुरंत रवाना कर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि जानमाल के कम से कम नुकसान के साथ हम इस आपदा से मिलकर बाहर निकलेंगे ।’’

विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में कम से कम 120 लोगों के मारे जाने की खबर है। तुर्किये के उप राष्ट्रपति फुअत ओकता ने बताया कि तुर्की के गजियांतेप और कहरामनमारस में करीब 900 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। भूमध्यसागरीय तटीय शहर इसकेंदेरून में एक अस्पताल भी ढह गया, हालांकि हताहत लोगों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई पर था। प्रांतों में इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया बर्फीले तूफान की चपेट में है जिसके बृहस्पतिवार तक जारी रहने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम तुर्किये में 1999 में आए शक्तिशाली भूकंप में करीब 18,000 लोग मारे गए थे।

टॅग्स :भूकंपतुर्कीसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा