लाइव न्यूज़ :

Turkey Earthquake: तुर्की में 24 घंटे में तीसरी बार आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 6.0 तीव्रता, मृतकों की संख्या 2300 से ज्यादा हुई

By रुस्तम राणा | Updated: February 6, 2023 20:43 IST

ताजा भूकंप के झटके को लेकर यूएसजीएस ने कहा कि 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप केंद्रीय तुर्की पर आया है। 24 घंटे से भी कम समय में दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद तुर्की में यह तीसरा भूकंप है।

Open in App
ठळक मुद्देताजा भूकंप को लेकर यूएसजीएस ने कहा- 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप केंद्रीय तुर्की पर आया हैइससे पहले दक्षिण पूर्वी तुर्की और दक्षिणी सीरिया में आए 7.8 की तीव्रता के भूकंप में 1500 से अधिक लोगों की मौतबचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं

Turkey Earthquake: तुर्की में सोमवार को एकबार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। यह 24 घंटे के भीतर यूरेशियाई देश में तीसरा भूकंप का झटका है। ताजा भूकंप के झटके को लेकर यूएसजीएस ने कहा कि 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप केंद्रीय तुर्की पर आया है। 24 घंटे से भी कम समय में दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद तुर्की में यह तीसरा भूकंप है। इससे पहले आए दो शक्तिशाली भूकंपों में 2300 से अधिक लोगों की मौत हो गई। भूकंप से सैकड़ों इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। 

सीमा के दोनों ओर भूंकप का झटका सूर्योदय से पहले महसूस हुआ और लोगों को सर्दी तथा बारिश के बावजूद बाहर आना पड़ा। भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं और भूकंप उपरांत झटके अब भी महसूस किए जा रहे हैं। विभिन्न शहरों में बचावकर्मी और निवासी ध्वस्त हुई इमारतों से जिंदा लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। भूकंप में ध्वस्त हुए तुर्की के एक अस्पताल और सीरिया के गिने-चुने अस्पतालों से नवजातों सहित मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। 

भूकंप का केंद्र सीरियाई सीमा से करीब 90 किलोमीटर दूर गजियांतेप शहर के उत्तर में था। भूकंप सीरिया के उस क्षेत्र में आया जहां एक दशक से अधिक समय से गृह युद्ध जारी है और प्रभावित इलाका सरकार और विद्रोहियों में बंटा हुआ तथा उनके चारों ओर रूस समर्थित सरकारी सेनाएं तैनात हैं। 

वहीं, तुर्की वाले इलाके में संघर्ष की वजह से लाखों शरणार्थी बसे हुए हैं। विरोधियों के कब्जे वाले सीरियाई इलाके में लड़ाई की वजह से विस्थापित 40 लाख लोग रह रहे हैं। इनमें से कई उन इमारतों में रह रहे थे जो पहले से ही बमबारी की वजह से क्षतिग्रस्त थे। व्हाइट हेलमेट नामक विपक्षी आपात संगठन ने एक बयान में कहा कि सैकड़ों परिवार मलबे में दबे हैं।

टॅग्स :तुर्कीभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा