तुर्की ने नहीं किया ट्रंप द्वारा खींची गयी ‘रेखा’ का उल्लंघन, अमेरिका चाहता है युद्धविराम

By भाषा | Published: October 11, 2019 02:00 PM2019-10-11T14:00:57+5:302019-10-11T14:00:57+5:30

उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्धविराम के लिए मध्यस्थता करना चाहता है। ट्रंप ने सप्ताह में मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। पहले उन्होंने कहा कि वह तुर्की के हमले को समझ पा रहे हैं। बाद में हमले की आलोचना की और फिर चेतावनी दी कि अगर सैन्य कार्रवाई ‘‘मानवीय’’ नहीं हुई तो प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

Turkey did not violate the 'line' drawn by Trump, America wants ceasefire | तुर्की ने नहीं किया ट्रंप द्वारा खींची गयी ‘रेखा’ का उल्लंघन, अमेरिका चाहता है युद्धविराम

तुर्क फौज अभी तक बड़ी संख्या में सीमा के भीतर नहीं घुसी है।

Highlightsयह पूछे जाने पर कि किन परिस्थितियों में अमेरिका तुर्की पर प्रतिबंध लगा सकता है।उन्होंने कहा कि बुधवार को शुरू किया गया सैन्य अभियान बड़े पैमाने का नहीं था।

एक अमेरिकी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि सीरियाई कुर्द फौज पर तुर्की के हमले ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा खींची गयी लाल रेखा का उल्लंघन नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्धविराम के लिए मध्यस्थता करना चाहता है। ट्रंप ने सप्ताह में मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। पहले उन्होंने कहा कि वह तुर्की के हमले को समझ पा रहे हैं। बाद में हमले की आलोचना की और फिर चेतावनी दी कि अगर सैन्य कार्रवाई ‘‘मानवीय’’ नहीं हुई तो प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

यह पूछे जाने पर कि किन परिस्थितियों में अमेरिका तुर्की पर प्रतिबंध लगा सकता है, अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यदि तुर्क फौज ‘‘नस्ली सफाया...असैन्य आबादी पर लक्षित बेरोकटोक तोप से हमले, हवाई हमले या और कोई हमले करती है तो उसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।’’

उन्होंने कहा कि बुधवार को शुरू किया गया सैन्य अभियान बड़े पैमाने का नहीं था और तुर्क फौज अभी तक बड़ी संख्या में सीमा के भीतर नहीं घुसी है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हम इतनी चेतावनी जारी कर रहे हैं। 

Web Title: Turkey did not violate the 'line' drawn by Trump, America wants ceasefire

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे