लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने बचाव और राहत कार्यों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए पाक पीएम की यात्रा रद्द की, शहबाज शरीफ आज जाने वाले थे अंकारा

By अनिल शर्मा | Updated: February 8, 2023 11:58 IST

तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप और उसके बाद के झटकों के कारण अबतक करीब 8000 लोगों की मौत हो चुकी है। धराशायी हुई इमारतों में से अभी भी शव बरामद हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी प्रधानमंत्री अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करने के लिए बुधवार को अंकारा की यात्रा करने वाले थे।पाकिस्तान विदेश कार्यालय के एक सूत्र के अनुसार पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने यात्रा रद्द कर दी। पाकिस्तान की सरकार ने मंगलवार तड़के राहत सामग्री और 50 सदस्यीय खोज और बचाव दल को एक विमान से तुर्की भेजा था।

तुर्की ने भीषण भूकंप आपदा के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की यात्रा को भूकंप बचाव और राहत कार्यों में व्यस्त होने के हवाला देते हुए रद्द कर दिया है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के एक सूत्र के अनुसार, तुर्की के अधिकारियों के अनुरोध पर शरीफ ने अपनी यात्रा रद्द कर दी क्योंकि अंकारा भूकंप बचाव और राहत कार्यों में व्यस्त है।

इस्लामाबाद के एक बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करने के लिए बुधवार को अंकारा की यात्रा करने वाले थे। पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री शरीफ बुधवार सुबह अंकारा के लिए रवाना होंगे।

ट्वीट में लिखा था- वह भूकंप के विनाश, जीवन की हानि और तुर्की के लोगों के लिए राष्ट्रपति (रेसेप तैयप) एर्दोगन के प्रति अपनी संवेदना और संवेदना व्यक्त करेंगे। प्रधानमंत्री की तुर्की यात्रा के कारण गुरुवार को बुलाई गई एपीसी को स्थगित किया जा रहा है, सहयोगी दलों के परामर्श से एक नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

पाकिस्तान की सरकार ने मंगलवार तड़के राहत सामग्री और 50 सदस्यीय खोज और बचाव दल को एक विमान से तुर्की भेजा था। पाकिस्तान ने कहा कि सीरिया और तुर्की के लिए बुधवार से दैनिक सहायता उड़ानें होंगी।

तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप और उसके बाद के झटकों के कारण अबतक करीब 8000 लोगों की मौत हो चुकी है। धराशायी हुई इमारतों में से अभी भी शव बरामद हो रहे हैं। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,926 तक पहुंच चुका है। भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

भूकंप के केंद्र के दक्षिण पूर्व में स्थित हते में करीब 1500 इमारतें जमींदोज

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के केंद्र के दक्षिण पूर्व में स्थित हते में करीब 1500 इमारतें जमींदोज हो गईं और कई लोगों ने अपने परिजनों के मलबे में फंसे होने और किसी बचाव दल या मदद के नहीं पहुंचने की शिकायत की है। तुर्की के दक्षिण-पूर्वी प्रांत कहमनमारस में केंद्रित भूकंप ने दमिश्क और बेरूत के निवासियों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया। सीरिया में ‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ के मिशन प्रमुख सेबस्टियन गे ने कहा कि उत्तरी सीरिया में चिकित्सा कर्मी जी जान से जुटे हैं जो भारी संख्या में आये घायलों के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

 

टॅग्स :शहबाज शरीफतुर्कीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल