लाइव न्यूज़ :

Turkey Attack: आतंकवादी हमले से दहला तुर्किये, एयरोस्पेस कंपनी में आतंकियों का हमला; 5 की मौत

By अंजली चौहान | Updated: October 24, 2024 07:09 IST

Turkey Attack: अंकारा के पास तुर्की की सरकारी एयरोस्पेस कंपनी पर आतंकवादी हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए।

Open in App

Turkey Attack: तुर्किये के अंकारा में स्थित एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TUSAS) के मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले ने पूरे तुर्किये को हिला कर रख दिया है। हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 22 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। विदेशी मीडिया के अनुसार, हमला बुधवार, 23 अक्टूबर को हुआ।

तुर्की के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा, "घटना में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया"। उन्होंने कहा, "दुख की बात है कि हमले में हमारे 5 शहीद और 22 घायल हैं। घायलों में से तीन को पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, उनमें से 19 का इलाज चल रहा है।"

गौरतलब है कि हमले के समय, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत कर रहे थे। एर्दोगन ने "जघन्य आतंकवादी हमले" की निंदा की। 

स्थानीय मीडिया द्वारा दोपहर 3:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुए हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से प्रसारित फुटेज में कहरामनकाज़ान में घटनास्थल पर धुएं के बड़े बादल और बड़ी आग दिखाई दे रही थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटनास्थल पर एक जोरदार विस्फोट हुआ और उसके बाद गोलीबारी हुई।

प्रसारणकर्ताओं द्वारा दिखाए गए हमले के सुरक्षा कैमरे की तस्वीरों में एक व्यक्ति को एक बैग लेकर और एक असॉल्ट राइफल पकड़े हुए दिखाया गया है। तस्वीरों में एक महिला को भी हथियार लिए हुए दिखाया गया था।

टॅग्स :तुर्कीआतंकी हमलाआतंकवादीArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल