लाइव न्यूज़ :

तुलसी गेबार्ड ने कहा- बांग्लादेश में हिन्दुओं और धार्मिक अल्पसंख्यकों को 1971 से प्रताड़ित किया जा रहा है, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2021 20:21 IST

25 मार्च, 1971 को पाकिस्तानी सेना द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं को व्यवस्थित निशाना बनाने की शुरुआत हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देढाका विश्वविद्यालय में एक हिंदू छात्रावास था, जहां अकेले उस रात पांच से दस हजार लोग मारे गए थे। नरसंहार अभियान 10 महीनों तक जारी रहा, जिसके परिणामस्वरूप दो से तीन मिलियन लोग मारे गए।हजारों महिलाओं और लड़कियों ने बलात्कार किया और 10 मिलियन से अधिक लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हुए।

न्यूयार्कः अमेरिकी हिंदू नेता तुलसी गेबार्ड ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं और धार्मिक अल्पसंख्यकों को 1971 से लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। वे निशाने पर हैं।

1971 में पकिस्तानी सेना ने लाखों बंगाली हिंदुओं की हत्या की, बलात्कार किया और उनको घरों से बेदखल कर दिया। यह सब केवल उनके धर्म और नस्ल की वजह से किया गया। बलात्कार और हत्या कर दी थी। तुलसी गेबार्ड ने बांग्लादेश के सताए गए हिंदू अल्पसंख्यकों के पक्ष में बात की है।

उसने पाकिस्तानी सेना द्वारा बंगाली हिंदुओं के नरसंहार की भी निंदा की है और दुनिया को इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ काम करने का आह्वान किया है। “कांग्रेस के सदस्य के रूप में, मैंने एक प्रस्ताव पेश किया था, जो बांग्लादेश में हिंदुओं और धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कहा गया। जो लोग आज भी निशाना बनाए जाते हैं और सताए जाते हैं।

25 मार्च, 1971 को पाकिस्तानी सेना द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं को व्यवस्थित निशाना बनाने की शुरुआत हुई थी। ढाका विश्वविद्यालय में एक हिंदू छात्रावास था, जहां अकेले उस रात पांच से दस हजार लोग मारे गए थे। यह नरसंहार अभियान 10 महीनों तक जारी रहा, जिसके परिणामस्वरूप दो से तीन मिलियन लोग मारे गए।

हजारों महिलाओं और लड़कियों ने बलात्कार किया और 10 मिलियन से अधिक लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हुए। ” तुलसी ने अमेरिकी सीनेटर टेड कैनेडी को भी याद किया जिन्होंने हिंदुओं के खिलाफ नरसंहार अभियान का अवलोकन किया था। उसने यह भी कहा कि "बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों का इस्लामवादी उत्पीड़न बांग्लादेश की स्वतंत्रता के साथ समाप्त नहीं हुआ"। 

यह उत्पीड़न 50 साल पहले शुरू हुई थी, जब पाकिस्तानी सेना ने व्यवस्थित रूप से हत्या की, बलात्कार किया और अपने घरों से निकाल दिया। बांग्लादेश से हिंदुओं समेत कमजोर अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा करने और वहां कट्टपंथी समूहों का प्रभाव रोकने को कहा गया है।

तुलसी ने कहा कि बांग्लादेश में खासकर पिछले वर्ष आयोजित हुए दोषपूर्ण चुनावों के बाद से देश की स्थिरता को लेकर कई चिंताएं पैदा हो गई हैं और राजनीतिक हिंसा की स्थिति पैदा हो गई है। मैं बांग्लादेश में धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी मामलों विशेषकर हिंदुओं, इसाइयों, बौद्ध धर्म के लोगों और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर चिंतित हूं।

अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराधों को अंजाम देने वालों को अकसर सजा नहीं दी जाती।’ तुलसी ने कहा, ‘यह बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उन लोगों के खिलाफ कदम उठाए जो हिंसा करते और भड़काते हैं। सरकार को अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी चाहिए।’

टॅग्स :बांग्लादेशअमेरिकापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल