लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के ‘कुशासन’ ने कोविड-19 को अमेरिकी कामकाजी वर्ग के लिए जिंदगी-मौत का सवाल बना दिया : बाइडेन

By भाषा | Updated: September 5, 2020 16:59 IST

विलमिंगटन में देश की अर्थव्यवस्था पर अपनी टिप्पणी में बाइडेन ने कहा, ‘‘वो (ट्रंप) चाहे कुछ भी कहें या कोई दावा करें, आप डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में सुरक्षित नहीं है, यहां अमेरिकी इस तरह से मर रहे हैं, जैसे दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान लड़ाई में मरे थे।

Open in App
ठळक मुद्देडेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर सवाल उठाए बाइडेन ने कहा, ‘‘अश्वेत, लातिन, एशियाई अमेरिकी और जातीय अमेरिकी कामकाजी वर्ग पर बेहद बुरा असर पड़ा है

वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खराब आर्थिक नीतियों के कारण कोविड-19 महामारी अमेरिकी कामकाजी वर्ग के लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन गयी है।

विलमिंगटन में देश की अर्थव्यवस्था पर अपनी टिप्पणी में बाइडेन ने कहा, ‘‘वो (ट्रंप) चाहे कुछ भी कहें या कोई दावा करें, आप डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में सुरक्षित नहीं है, यहां अमेरिकी इस तरह से मर रहे हैं, जैसे दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान लड़ाई में मरे थे।

इस महामारी के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के कुशासन ने कामकाजी अमेरिकी वर्ग की हालत जिंदगी या मौत के बीच चुनाव की बना दी है।’’ बाइडेन ने कहा, ‘‘अश्वेत, लातिन, एशियाई अमेरिकी और जातीय अमेरिकी कामकाजी वर्ग पर बेहद बुरा असर पड़ा है... श्वेत कामकाजी वर्ग भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है।’’

इस कार्यक्रम का आयोजन एक जिम में किया गया जहां कुछ संवाददाताओं के अलावा और कोई नहीं था। बाइडेन ने कहा, ‘‘जब संकट शुरू हुआ था, हम सभी ने आशा की थी कि कुछ महीनों की बंदी के बाद तुरंत अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। किसी को नहीं लगा था कि उनकी नौकरी चली जाएगी या इतनी बड़ी संख्या में छोटे व्यापार बंद होंगे।

भरपाई के लिए नेतृत्व के जरूरत होती है, ऐसा नेतृत्व हमारे पास नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है कि जो अमीर हैं, वे और अमीर हो रहे हैं तथा मध्यम वर्ग एवं गरीब और गरीबी की ओर जा रहे हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडेनडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?