लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के ह्यूस्टन शो में डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने की सुगबुगाहट, इमरान को लगेगा दोहरा झटका!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2019 09:26 IST

न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी 22 सितंबर को “Howdy, Modi!” कार्यक्रम में शामिल होंगे और भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम मोदी के कार्यक्रम में ट्रंप शामिल होते हैं तो पाक पीएम इमरान को दोहरा झटका लग सकता है। इमरान ट्रंप से मुलाकात करके और यूएन में अपने भाषण में कश्मीर मुद्दा उठाने की फिराक में हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी से मुलाकात के लिए 22 सितंबर को दुनिया की इनर्जी कैपिटल ह्यूस्टन की यात्रा पर जा सकते हैं। ह्यूस्टन में पीएम मोदी के दो प्रमुख कार्यक्रम हैं। पहला, भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करना और दूसरा, एनर्जी कंपनियों के सीईओ से राउंड टेबल मीटिंग करना।

न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी 22 सितंबर को “Howdy, Modi!” कार्यक्रम में शामिल होंगे और भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने की संभावनाओं की तलाश की जा रही है। दूसरी संभावना है कि एनर्जी सीईओ से राउंट टेबल बैठक में मोदी के साथ ट्रंप भी शामिल हो जाएं।

अगर पीएम मोदी के कार्यक्रम में ट्रंप शामिल होते हैं तो पाक पीएम इमरान को दोहरा झटका लग सकता है। सितंबर के आखिर में इमरान ट्रंप से मुलाकात करके और यूएन में अपने भाषण में कश्मीर मुद्दा उठाने की फिराक में हैं लेकिन ट्रंप खुद मोदी के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में शायद ही इमरान की बात पर ज्यादा तवज्जो मिले।

गौरतलब है कि मोदी और इमरान दोनों 21 सितंबर को ही अमेरिका पहुंचेगे और एक ही दिन (27 सितंबर) दोनों यूएन की जनरल असेंबली (UNGA) में भाषण दे सकते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपइमरान खानसंयुक्त राष्ट्रजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला