लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प ने फ्लोरिडा में गोल्फ खेलकर क्रिसमस का दिन बिताया, कोविड राहत कार्य अधर में अटका

By भाषा | Updated: December 26, 2020 12:12 IST

Open in App

पाम बीच (अमेरिका), 26 दिसंबर (एपी) अमेरिका में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार द्वारा लॉकडाउन की आशंका और राहत पैकेज पर कोई फैसला नहीं होने के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस का दिन फ्लोरिडा में गोल्फ खेलकर बिताया।

छुट्टियों के लिए ट्रम्प पाम बीच के अपने मार-ए-लागो क्लब में ठहरे हुए हैं। व्यापक कोविड सहायता और सरकारी राहत संबंधी सवालों के अधर में होने के बावजूद उनका फिलहाल कोई सार्वजनिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।

कोविड-19 राहत कार्य और इसके लिए सरकारी धन जारी करने संबंधी एक विधेयक बृहस्पतिवार की रात फ्लोरिडा पहुंचा, लेकिन ट्रम्प ने उस विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं ऐसे में लाखों अमेरिकियों को राहत राशि से वंचित रहना पड़ सकता है।

व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया है।

हालांकि ट्रम्प ने अपने करीबी सहयोगी व दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम के साथ शुक्रवार को गोल्फ खेला।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डीरे ने कहा कि ट्रम्प को शुक्रवार सुबह में नशविले शहर में विस्फोट के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने इसके बाद के कार्यक्रमों के बारे में कुछ नहीं बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला