लाइव न्यूज़ :

ट्रंप को झटका: संसद ने खत्म की यमन युद्ध में सऊदी अरब को दी जाने वाली अमेरिकी मदद

By भाषा | Updated: February 14, 2019 09:56 IST

यमन में वर्षों से चल रहे संघर्ष में हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं।

Open in App

वाशिंगटन, 14 फरवरीः अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के साथ उनके गठबंधन को झटका देते हुए यमन में खाड़ी देश के युद्ध प्रयासों में अमेरिका की संलिप्तता को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया। अमेरिकी सदन ने बुधवार को 177 के मुकाबले 248 मतों से ऐतिहासिक विधेयक को पारित कर दिया जिसके बाद राष्ट्रपति को 30 दिनों के भीतर ‘‘यमन से अमेरिकी सशस्त्र बलों को हटाना होगा।’’ यमन में वर्षों से चल रहे संघर्ष में हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं।

विधेयक के पक्ष में 18 रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। मतदान से सीनेट पर कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है। सीनेट ने भी पिछले साल ऐसा ही विधेयक पारित किया था लेकिन तब रिपब्लिकन के नियंत्रण वाला सदन इस पर मतदान नहीं करा पाया था जिससे यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया। वर्तमान में सदन में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है। 

वर्षों से अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेपों का विरोध कर रहे डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने टि्वटर पर कहा, ‘‘सदन में मेरा प्रस्ताव पारित होने के साथ हम इस मानवीय प्रलय में अपनी संलिप्तता खत्म करने के करीब हैं।’’ 

रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति की, सीरिया और अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाने की योजना समेत अन्य विदेश नीति विवादों पर भी अंसतोष जताया। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10.6 और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

टॅग्स :अमेरिकासऊदी अरबडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."