लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने ग्रेटा थनबर्ग को दिया फिल्में देखने का सुझाव, जानिए ग्रेटा ने दिया क्या जवाब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2019 09:55 IST

ट्रम्प की टिप्पणी के बाद ग्रेटा ने ट्विटर के अपने विवरण में लिखा, ''अपने गुस्से को काबू करने पर काम कर रही एक किशोरी. अभी एक दोस्त के साथ मजे कर रही हूं और एक अच्छी फिल्म देख रही हूं.'' इससे पहले ब्राजील के दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन भी ग्रेटा पर तंज कस चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देइस सप्ताह की शुरुआत में बोलसोनारो की टिप्पणी के बाद भी उसने ऐसा ही किया था.इससे पहले ब्राजील के दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन भी ग्रेटा पर तंज कस चुके हैं.

पर्यावरण को बचाने की अपनी मुहिम को लेकर सुर्खियों में आई ग्रेटा थनबर्ग को 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' पुरस्कार मिलने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें अजीबोगरीब सलाह देते हुए ''शांत'' रहने और फिल्में देखने के लिए कहा है.

16 वर्षीय युवा पर्यावरण कार्यकर्ता को प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर ट्रम्प ने ट्वीट किया, ''कितना हास्यास्पद है. उन्होंने कहा, ''ग्रेटा को अपने गुस्से पर काबू रखने पर काम करना चाहिए और फिर अपने किसी दोस्त के साथ कोई अच्छी फिल्म देखनी चाहिए। शांत ग्रेटा, शांत!'' गौरतलब है कि स्वीडन की ग्रेटा ''फ्राइडेज फॉर फ्यूचर'' जलवायु संकट प्रदर्शन शुरू करने के बाद चर्चा में आई थी.

ट्रम्प की टिप्पणी के बाद ग्रेटा ने ट्विटर के अपने विवरण में लिखा, ''अपने गुस्से को काबू करने पर काम कर रही एक किशोरी. अभी एक दोस्त के साथ मजे कर रही हूं और एक अच्छी फिल्म देख रही हूं.'' इससे पहले ब्राजील के दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन भी ग्रेटा पर तंज कस चुके हैं.

पुतिन ने सितंबर में ग्रेटा को ''भला'' इंसान बताया था लेकिन साथ ही कहा था कि किसी ने इस किशोरी को यह नहीं बताया है कि आधुनिक विश्व जटिल है. इसके फौरन बाद थनबर्ग ने ट्विटर पर अपना विवरण बदलते हुए लिखा था, ''एक भली लेकिन कम जानकारी रखने वाली किशोरी.'' इस सप्ताह की शुरुआत में बोलसोनारो की टिप्पणी के बाद भी उसने ऐसा ही किया था.

टॅग्स :ग्रेटा थनबर्गडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?