लाइव न्यूज़ :

सीमा पर दीवार के लिए इमरजेंसी लगा सकते हैं ट्रम्प

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2019 16:46 IST

ट्रम्प ने गुरुवार को टेक्सास में संवाददाताओं से कहा, ''मैं व्यापक स्तर पर आव्रजन सुधार करना चाहता हूं. इसमें समय लगेगा. यह जटिल काम है. यह 30-35 साल से चल रहा है, लेकिन आव्रजन सुधार से पहले हमें अवरोधक बनाना होगा. हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं.''

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प देश में अवैध आव्रजकों को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर सकते हैं. अपनी विवादित अमेरिका- मैक्सिको सीमा दीवार योजना के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से ट्रम्प ने गुरुवार को टेक्सास का दौरा किया. इस दौरान ट्रम्प से पूछा गया कि क्या वह आपातकाल घोषित करने वाले हैं. उन्होंने इसके जवाब में कहा, ''हम इसके निकट हैं. मुझे लगता है कि हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं, क्योंकि यह सामान्य समझ की बात है और यह खर्चीला भी नहीं है.''

ट्रम्प ने बुधवार को कहा था कि राष्ट्रीय आपातकाल लागू करना अंतिम विकल्प है. उन्होंने धमकी दी थी कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता दीवार के लिए 5.7 अरब डॉलर की राशि आवंटित नहीं करते हैं तो वह आपातकाल लागू कर देंगे. ट्रम्प बुधवार को डेमोक्रेटिक नेताओं - प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट में अल्पमत के नेता शक शुमर के साथ इस मामले पर हुई बैठक बीच में ही छोड़कर आ गए थे, जिसके बाद से आपातकाल लागू करने की ओर उनका झुकाव बढ़ गया है.

व्यापक स्तर पर आव्रजन सुधार चाहता हूं

ट्रम्प ने गुरुवार को टेक्सास में संवाददाताओं से कहा, ''मैं व्यापक स्तर पर आव्रजन सुधार करना चाहता हूं. इसमें समय लगेगा. यह जटिल काम है. यह 30-35 साल से चल रहा है, लेकिन आव्रजन सुधार से पहले हमें अवरोधक बनाना होगा. हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं.''

मुद्दे पर ट्रम्प को मिला भारतवंशी पुलिस अफसर के भाई का साथ

कैलिफोर्निया में कथित रूप से एक अवैध प्रवासी के हमले में मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी रोनिल 'रोन' के भाई रेगी सिंह ने कहा है कि वह सीमा सुरक्षा को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रयासों का समर्थन करते हैं ताकि किसी और को वह सब नहीं सहना पड़े, जो उनका परिवार सह रहा है.

न्यूमैन पुलिस विभाग के कॉर्पोरल रोनिल सिंह (33) की कथित रूप से एक अवैध प्रवासी ने 26 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी. ट्रम्प ने रोनिल को राष्ट्रीय हीरो करार दिया था. ट्रम्प ने अपनी विवादित अमेरिका-मैक्सिको सीमा दीवार योजना के समर्थन में गुरुवार को टेक्सास की यात्रा के दौरान मैकएलन में एक सीमा गश्त गोलमेज बैठक में शिरकत की थी जहां रेगी सिंह उनकी साथ वाली सीट पर बैठे थे.

ट्रम्प ने जब रेगी को रोनिल के बारे में कुछ कहने के लिए आमंत्रित किया तो रेगी ने कहा, ''जिस प्रकार उसकी (रोनिल ) मौत हुई, इस समय मेरा परिवार जो सह रहा है, मैं नहीं चाहता कि कोई और परिवार या कानून प्रवर्तन कर्मी इससे गुजरे.हालात को नियंत्रण में रखने के लिए.... इसे रोकिए, मेरा परिवार आपका पूरा समर्थन करता है.'' राष्ट्रपति ने कहा, ''हम आपके साथ हैं.''

ट्रम्प ने मीडिया को फर्जी करार देते हुए 'विपक्षी पार्टी' कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया के एक धड़े पर 'फर्जी नया मीडिया' होने का आरोप लगाते हुए उसे 'विपक्षी दल' करार दिया और उन पर डेमोक्रेटों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया. ट्रम्प का बयान ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेटों ने अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर प्रस्तावित विवादास्पद दीवार के लिए धन आवंटन की मंजूरी देने से इनकार कर दिया था.

ट्रम्प ने पूछा: सीमा पर कितने पाकिस्तानी पकड़े गए?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेक्सास में दक्षिणी सीमा की यात्रा के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों से पूछा कि अमेरिका की सीमा में इस सप्ताह अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास करते हुए कितने पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया गया है. ट्रम्प को बताया गया था कि विभिन्न दक्षिण एशियाई देशों के लोग मैक्सिको के रास्ते अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश का प्रयास कर रहे हैं.

कानून प्रवर्तन एजेंसी के एक अधिकारी ने सीमा सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और एक दिन पहले सीमा पर हिरासत में लिए गए लोगों की नागरिकता के बारे में जब ट्रम्प को बताया तो उस पर राष्ट्रपति ने यह सवाल किया.अधिकारी ने ट्रम्प को बताया, ''अभी तक 41 अलग-अलग देशों के लोगों को हिरासत में लिया है. कल ही मध्य अमेरिका और मैक्सिको के अलावा अन्य देशों से आए 133 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसमें कुछ लोग भारतीय भी हैं. इनमें कुछ पाकिस्तानी और रोमानियाई...'' ट्रम्प ने बीच में ही टोकते हुए पूछा, ''कितने पाकिस्तानी?'' अधिकारी ने राष्ट्रपति को बताया, ''कल दो पकड़े गए.''

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल