लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने यूरोप और ब्राजील पर से यात्रा प्रतिबंध हटाए

By भाषा | Updated: January 19, 2021 11:24 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 19 जनवरी अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश जारी करते हुए यूरापीय देशों और ब्राजील पर से यात्रा प्रतिबंध हटा दिए हैं।

ट्रंप प्रशासन ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर यह प्रतिबंध लगाए थे। चीन और ईरान पर लगे ये प्रतिबंध अब भी लगे जारी

ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश में कहा कि वह यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, आयरलैंड गणराज्य और ब्राजील पर लागू प्रतिबंधों को हटा रहे हैं। वहीं चीन और ईरान पर प्रतिबंध जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) के 12 जनवरी को विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के कोविड-19 ना होने की पुष्टि वाली रिपोर्ट या संक्रमण मुक्त होने के दस्तावेजों को पेश करने के निर्देश के बाद इस संबंध में निर्णय किया गया।

ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, आयरलैंड और ब्राजील 12 जनवरी 2021 को जारी किए गए सीडीसी के आदेश के क्रियान्वयन में सहयोग करेगा और यह सुनिश्चित करेंगे कि जांच रिपोर्ट सटीक हों।

उन्होंने कहा कि चीन और ईरान के बारे में हालांकि यह नहीं कहा जा सकता।

ट्रंप ने कहा, ‘‘ अपने क्षेत्रों में वैश्विक महामारी से निपटने के तरीके, पारदर्शिता की कमी और अभी तक वायरस के खिलाफ लड़ाई में उनका अमेरिका के साथ पूरी तरह से सहयोग ना करना, इस बात को लेकर संदेह उत्पन्न करता है कि वे सीडीसी के 12 जनवरी 2021 के आदेश के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे।’’

इस बीच, व्हाइट हाउस की नवनिर्वाचित जेन पाकी ने इस फैसले की आलोचना की है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ वैश्विक महामारी की स्थिति के बदतर होने और दुनिया भर में अधिक संक्रामक ‘वेरिएंट’ सामने आने के कारण, यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध हटाने का समय नहीं है।’’

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने हालांकि कड़े यात्रा प्रतिबंध लागू करने के संकेत दिए हैं।

पाकी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ चिकित्सक दल के सुझाव के अनुसार, प्रशासन का 26 जनवरी को यात्रा प्रतिबंध हटाने का कोई इरादा नहीं है। बल्कि, हम कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान जन स्वास्थ्य उपायों को और कड़ा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब