लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की किताब ‘ट्रिगर्ड’ थोक खरीद की मदद से बनी नंबर एक बेस्टसेलर

By भाषा | Updated: November 15, 2019 12:11 IST

इस पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘वाह! अभी अभी बताया गया कि मेरे बेटे की किताब ‘ट्रिगर्ड’ न्यूयार्क टाइम्स की बेस्टसेलर की सूची में पहले नंबर पर है। बधाई डॉन!’’

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप जूनियर की किताब ‘ट्रिगर्ड’ न्यूयार्क टाइम्स की नंबर एक बेस्टसेलर बन गई है। बुकस्कैन के मुताबिक पिछले हफ्ते ‘‘ट्रिगर्ड’’ की 71,000 प्रतियां बिकी।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की किताब ‘ट्रिगर्ड’ न्यूयार्क टाइम्स की नंबर एक बेस्टसेलर बन गई है। हालांकि बिक्री के आंकड़े बता रहे हैं कि इस किताब की थोक खरीद भी हुई है। ‘‘ट्रिगर्ड: हाऊ दी लेफ्ट थ्राइव्ज ऑन हेट ऐंड वांट्स टू साइलेंस अस’’ पिछले हफ्ते बाजार में आई। यह टाइम्स की हार्ड कवर नॉन फिक्शन की सूची में शीर्ष पर है। यह सूची टाइम्स के 24 नवंबर के संस्करण में प्रकाशित होगी।

इस पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘वाह! अभी अभी बताया गया कि मेरे बेटे की किताब ‘ट्रिगर्ड’ न्यूयार्क टाइम्स की बेस्टसेलर की सूची में पहले नंबर पर है। बधाई डॉन!’’ सूची में इस किताब के साथ एक चिन्ह लगाया गया है जो यह संकेत देता है कि कुछ खरीद थोक में हुई है।

इसका मतलब यह है कि लेखक या उससे जुड़े किसी व्यक्ति ने किताब की बड़ी संख्या में खरीद की है। बुकस्कैन के मुताबिक पिछले हफ्ते ‘‘ट्रिगर्ड’’ की 71,000 प्रतियां बिकी। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि इनमें से कितनी खरीद थोक में हुई है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."