लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान ने ब्लूमबर्ग न्यूज को प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: December 3, 2019 11:20 IST

ब्लूमबर्ग ने कहा है कि प्रतिबंध के बाद भी वह ट्रंप के चुनावी अभियान को कवर करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देब्लूमबर्ग मीडिया समूह राष्ट्रपति चुनाव के दौर में ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार माइकल ब्लूमबर्ग का है। ट्रंप की टीम ने ब्लूमबर्ग न्यूज पर ‘‘पक्षपात’’ करने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2020 के चुनाव प्रचार अभियान प्रबंधक ने सोमवार को कहा कि वह ट्रंप के चुनाव प्रचार कार्यक्रमों को कवर करने से ब्लूमबर्ग के पत्रकारों को प्रतिबंधित कर रहे हैं। इसके लिए चुनाव प्रचार अभियान ने ब्लूमबर्ग न्यूज पर ‘‘पक्षपात’’ करने का आरोप लगाया है।

ब्लूमबर्ग मीडिया समूह राष्ट्रपति चुनाव के दौर में ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार माइकल ब्लूमबर्ग का है। ट्रंप के 2020 के चुनाव प्रचार अभियान प्रबंधक ब्रैड पार्सकेल ने बताया कि यह फैसला तब किया गया है जब ब्लूमबर्ग न्यूज ने पहले ही यह घोषणा कर दी है कि वह कंपनी के बॉस या उनके डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वियों की जांच नहीं करेगा।

पार्सकेल ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ट्रंप के प्रचार अभियान में शामिल होने की वजह से हमें पक्षपात रिपोर्टिंग देखने की आदत है लेकिन ज्यादातर समाचार संगठन अपने पूर्वाग्रहों की घोषणा सार्वजनिक तौर पर नहीं करते हैं।’’ वहीं ब्लूमबर्ग न्यूज के मुख्य संपादक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिना पूर्वाग्रहों के उन्होंने ट्रंप के 2015 के चुनाव प्रचार अभियान को कवर किया था और प्रतिबंध के बाद भी वह अभियान को कवर करेंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."