लाइव न्यूज़ :

Video: बुर्ज खलीफा पर राष्ट्रगान के साथ लहराया तिरंगा, एक दिन पहले पाकिस्तानियों ने काटा था बवाल, जानें क्यों

By आजाद खान | Updated: August 16, 2023 08:53 IST

इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि “राष्ट्रगान के साथ बुर्ज खलीफा पर भारतीय ध्वज। रोंगटे खड़े कर देने वाला क्षण!”

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बुर्ज खलीफा पर तिरंगा लहराया गया है।यही नहीं इस दौरान वहां राष्ट्रगान भी बजाया गया है।

दुबई: मंगलवार को यानी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्र दिवस मनाया गया था और इस मौके पर दुबई के बुर्ज खलीफा पर तिरंगा लहराया गया था। यही नहीं बैकग्राउंड से भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन'भी बजाया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

यह घटना तब सामने आया है जब सोमवार 14 अगस्त को एक वीडियो सामने आया था जिसमें यह दावा किया गया था पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त को बुर्ज खलीफा पर पाक का झंडा नहीं फहराया गया है। हालांकि इस पूरे विवाद के बाद बुर्ज खलीफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पाकिस्तान का झंडा लहराता हुआ दिख रहा है लेकिन इसे भी लेकर विवाद हो गया है। 

क्या दिखा वीडियो में

जारी इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर तिरंगा फहराया गया है और साथ में राष्ट्र गान भी चलाया गया था। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया है और इसे सोशल मीडिया पर जारी किया है। 

वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने एक्स पर लिखा है कि  “राष्ट्रगान के साथ बुर्ज खलीफा पर भारतीय ध्वज। रोंगटे खड़े कर देने वाला क्षण!” बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बुर्ज खलीफा पर इस तरह से तिरंगा फहराया गया है। इससे पहले भी यहां पर तिरंगा लहराया गया है। 

इससे एक दिन पहले पाकिस्तानियों ने काटा था बवाल

भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को पाकिस्तान ने भी अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया था। ऐसे में इस दिन पाकिस्तानी भी यह उम्मीद कर रहे थे कि उनके देश का झंडा भी बुर्ज खलीफा पर लहराया जाएगा, लेकिन जारी एक वीडियो में ऐसा नहीं होते हुए देखा गया है। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था और पाकिस्तानियों में इससे नाराजगी भी थी। 

हालांकि बाद में बुर्ज खलीफा ने अपने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के झंडे के लहराने का एक वीडियो शेयर किया है लेकिन इसे भी लेकर विवाद हो गया था। दरअसल, बुर्ज खलीफा द्वारा जो झंडा लहराया गया उसमें 76वां स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई थी जबकि इस साल पाकिस्तान ने अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है।  

टॅग्स :दुबईबुर्ज खलीफास्वतंत्रता दिवसपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!