लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मद्देनजर दुनियाभर में यात्रा पाबंदियां कड़ी की गईं

By भाषा | Updated: November 28, 2021 17:05 IST

Open in App

हांगकांग, 28 नवंबर (एपी) कोरोना वायरस के चिंताजनक नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को नियंत्रित करने के लिये दुनियाभर में यात्रा पाबंदियों को कड़ा किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी रविवार को दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों की और कड़ी निगरानी में जांच करते दिखे ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वे अपने साथ ओमीक्रोन संक्रमण तो नहीं ला रहे।

ऑस्ट्रेलिया के पड़ोसी देश न्यूजीलैंड ने नए स्वरूप से पैदा हुए खतरे के चलते नौ दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रियों के आने पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है, जबकि जापान ने भी पाबंदियां कड़ी करने का ऐलान किया है।

पर्यटन पर निर्भर देश थाईलैंड ने अफ्रीका के आठ देशों से यात्रियों की आमद पर पाबंदी लगा दी है। थाईलैंड ने अपनी कड़ी सीमा पाबंदियों में हाल में ढील देनी शुरू की थी, ताकि विभिन्न देशों से लोग पर्यटन के लिए आ सकें।

व्यापारिक केंद्र माने जाने वाले सिंगापुर में भी ऐसी ही पाबंदियां लागू की गई हैं। सिंगापुर ने हाल में दक्षिणी अफ्रीका के सात देशों की यात्रा करने वालों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार की रोकथाम के लिये दुनिया के अन्य क्षेत्रों में लगाई जा रहीं पाबंदियों का प्रभाव एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका में अनुसंधानकर्ताओं ने ओमीक्रोन स्वरूप की पहचान की थी। इस स्वरूप को बेहद संक्रामक माना जा रहा है।

हालांकि, अभी इस स्वरूप के बारे में काफी कुछ पता लगाया जाना बाकी है, लेकिन अनुसंधानकर्ता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यह टीकों द्वारा प्रदान की जाने वाली सुरक्षा का काफी मजबूती से सामना कर सकता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि महामारी अपेक्षा से अधिक समय तक बरकरार रख सकती है।

कई महाद्वीपों में ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने के मामलों की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। जर्मनी, इटली, बेल्जियम, इजराइल और हांगकांग में भी इसके मामले सामने आए हैं।

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने कहा कि इसमें हैरान होने की कोई बात नहीं है कि अमेरिका में भी ओमीक्रोन स्वरूप पहले से ही मौजूद था।

फाउची ने एनबीसी टेलीविजन से कहा, ''हमें अभी इसके मामले सामने आने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इस तरह के वायरस का संक्रमण हर जगह फैलने की आशंका बनी रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना