लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में ट्रेन पटरी से उतरी, कम से कम तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 26, 2021 09:17 IST

Open in App

जोपलिन (अमेरिका), 26 सितंबर (एपी) अमेरिका में सिएटल और शिकागो के बीच चलने वाली एमट्रैक कंपनी की ट्रेन शनिवार दोपहर को उत्तर-मध्य मोंटाना में पटरी से उतर गई। लिबर्टी काउंटी शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। एमट्रैक कंपनी की ओर से कहा गया कि इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

एमट्रैक के प्रवक्ता जैसन अबराम्स ने एक वक्तव्य में बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर करीब चार बजे ‘एम्पायर बिल्डर’ ट्रेन जोपलिन कस्बे के निकट पटरी से उतर गई। इस ट्रेन में 147 यात्री और क्रू के 13 सदस्य सवार थे।

एक यात्री ने बताया कि एक बोगी पूरी तरह से पलट गई और दूसरी बोगी उस पर चढ़ गई। तीन अन्य बोगियां पटरी से उतर गईं और ट्रेन से अलग हो गईं।

शेरिफ कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर घायलों को अस्पतालों में पहुंचाने तथा अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल