लाइव न्यूज़ :

ट्रेड वार: डोनाल्ड ट्रंप का शी जिनपिंग पर बड़ा हमला, अमेरिका ने चीन पर लगाया अरबों डॉलर का

By भाषा | Updated: July 6, 2018 09:17 IST

दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में पहला आक्रामक कदम उठाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से अरबों अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा की चीनी वस्तुओं पर भारी - भरकम अमेरिकी शुल्क आज रात से प्रभावी हो जाएंगे। 

Open in App

वॉशिंगटन, 6 जुलाई। दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में पहला आक्रामक कदम उठाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से अरबों अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा की चीनी वस्तुओं पर भारी - भरकम अमेरिकी शुल्क आज रात से प्रभावी हो जाएंगे। 

चीन ने डॉलर का बदला डॉलर से लेने का इरादा जाहिर करते हुए अमेरिकी निर्यात पर ‘‘तत्काल’’ शुल्क लगा दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस टकराव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में खलबली पैदा हो जाएगी और विश्व व्यापार प्रणाली पर इसका काफी नकारात्मक असर पड़ेगा। 

उद्योग जगत में असहजता के नए संकेत आज उस वक्त देखने को मिले जब एक व्यापार सर्वेक्षण में फिर दिखाया गया कि अमेरिका के सेवा क्षेत्र में पहले से ही आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी दिक्कतें पेश आ रही हैं और व्यापार बंदिशें बढ़ने की आशंका से लागत में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। 

आपूर्ति प्रबंधन संस्थान की सेवा उद्योग सर्वेक्षण समिति के प्रमुख एंथनी नाइव्स ने पत्रकारों को बताया , ‘‘हमने मुद्रास्फीति के संकेत देखने शुरू कर दिए हैं।’’ 

व्हाइट हाउस के व्यापार अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मौजूदा मजबूती का मतलब है कि यदि यह युद्ध ज्यादा बढ़ता है तो ऐसी स्थिति में अमेरिका अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में ज्यादा दर्द सह पाने में सक्षम है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपचीनबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल