लाइव न्यूज़ :

जासूसी गुब्बारे को लेकर शीर्ष अमेरीकी सांसद ने चीन पर साधा निशाना, कहा 'चीन का पकड़ा गया है झूठ, पूरी दुनिया के सामने खुल गई है पोल'

By भाषा | Updated: February 13, 2023 08:00 IST

चीन के कथित जासूसी गुब्बारे पर बोलते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति बाइडन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद इसे मार गिराने का फैसला किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के कथित जासूसी गुब्बारे पर शीर्ष अमेरीकी सांसद का बयान सामने आया है। सांसद ने कहा है कि इससे चीन का झूठ पकड़ा गया है और उसकी पोल खुल गई है। यही नहीं सांसद ने बाइडन सरकार से चीन से संबंध जारी रखने का भी अनुरोध किया है।

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने संदिग्ध जासूसी गुब्बारे के अमेरिका द्वारा मार गिराए जाने के मद्देनजर रविवार को चीन पर बरसते हुए कहा कि इस घटना के बाद बीजिंग की ‘‘पोल खुल गई है’’ और ‘‘उसका झूठ पकड़ा गया है’’। आपको बता दें कि यूएस एफ-22 लड़ाकू विमान ने शनिवार को कनाडा के आसमान में उड़ रहे अज्ञात सीलिंडरनुमा आकृति वाली वस्तु को मार गिराया था। 

ऐसे में इससे एक दिन पहले ही इसी तरह की वस्तु को अलास्का समुद्री क्षेत्र के पास मार गिराया गया था। एक सप्ताह पहले अमेरिकी सेना ने संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को दक्षिण कैरोलिना के तट पर मार गिराया था। 

नेता चक शूमर ने क्या बोला

मामले में बोलते हुए सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने ‘एबीसी’ के ‘‘दिस वीक’’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि चीन की पोल खुल गई है। उसका झूठ पकड़ा गया है।’’ शीर्ष सांसद ने हालांकि जो बाइडन प्रशासन से अनुरोध किया कि वह चीन के साथ संबंध जारी रखे। 

इस पर बोलते हुए शूमर ने आगे कहा है कि, ‘‘हम उनके साथ शीतयुद्ध नहीं कर सकते हैं। हमें उनके साथ संबंध बनाए रखना होगा, लेकिन चीन ने बार-बार हमारा फायदा उठाया है और यह प्रशासन किसी अन्य की तुलना में अधिक सख्त है।’’ 

संदिग्ध वस्तु पर अमेरिकी रक्षा विभाग ने क्या कहा है

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि शनिवार को उत्तर-पश्चिम कनाडा में यूकोन क्षेत्र में जिस संदिग्ध वस्तु को मार गिराया गया उसे एक रात पहले अलास्का में देखा गया था और सेना के अधिकारी उस पर करीब से नजर रखे हुए थे। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद इसे मार गिराने का फैसला किया गया था। 

टॅग्स :USAचीनWhite House
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा