लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तान समर्थक शीर्ष आतंकी की गोली मारकर हत्या, भारत में किया था RSS स्वयंसेवकों का मर्डर

By भाषा | Updated: January 29, 2020 14:03 IST

अमृतसर का रहने वाला हरमीत सिंह कथित तौर पर पंजाब में 2016-17 में आरएसएस नेताओं की हत्या में शामिल था और वह खालिस्तान से संबंधित उन आठ आतंकवादियों में शामिल था जिनके खिलाफ इंटरपोल ने पिछले साल ‘रेड नोटिस’ जारी किये थे। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में वांछित एक शीर्ष खालिस्तान समर्थक आतंकी की वाघा बॉर्डर के पास एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़े हरमीत सिंह उर्फ ‘हैप्पी पीएचडी’ की सोमवार को लाहौर के बाहरी इलाके में डेरा चहल गुरुद्वारे के निकट हत्या कर दी गई। 

भारत में वांछित एक शीर्ष खालिस्तान समर्थक आतंकी की वाघा बॉर्डर के पास एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़े हरमीत सिंह उर्फ ‘हैप्पी पीएचडी’ की सोमवार को लाहौर के बाहरी इलाके में डेरा चहल गुरुद्वारे के निकट हत्या कर दी गई। 

अमृतसर का रहने वाला सिंह कथित तौर पर पंजाब में 2016-17 में आरएसएस नेताओं की हत्या में शामिल था और वह खालिस्तान से संबंधित उन आठ आतंकवादियों में शामिल था जिनके खिलाफ इंटरपोल ने पिछले साल ‘रेड नोटिस’ जारी किये थे। 

सूत्र ने बताया कि सिंह की हत्या के सिलसिले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उसने बताया, “हमसे मामले की तफ्तीश नहीं करने को कहा गया है। इसलिये हरमीत सिंह की हत्या के सिलसिले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।” 

कानूनी एजेंसियों ने बुर्की में गुरुद्वारे के पास इलाके की घेराबंदी कर दी और पत्रकारों समेत किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं है। सूत्र ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिये लाहौर के किसी भी मुर्दाघर नहीं ले जाया गया है। 

पुलिस के एक प्रवक्ता से जब हत्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा, “हमें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।” 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संभवत: पाकिस्तानी मीडिया में भी सिंह की हत्या से जुड़ी कोई खबर नहीं आई है। ऐसी खबरें हैं कि स्थानीय गिरोह ने मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े वित्तीय लेनदेन के सिलसिले में सिंह की हत्या की।

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट