लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका लगने पर खून का थक्का जमने से श्रीलंका में तीन लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: April 21, 2021 18:41 IST

Open in App

कोलंबो, 21 अप्रैल श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को संसद को बताया कि कोविड-19 के खिलाफ ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका का टीका लेने के बाद खून का थक्का जमने से कम के कम तीन श्रीलंकाई नागरिकों की मौत हो गई।

संसद में विपक्ष के एक सवाल का जवाब देते हुए पवित्रा वान्नियाराच्ची ने कहा कि टीकाकरण के बाद कम से कम छह लोगों ने खून का थक्का जमने की शिकायत की।

खुद ये टीका लगवा चुकीं स्वास्थ्य मंत्री ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को उद्धृत करते हुए कहा कि खून का थक्का जमने की वजह टीका नहीं है।

डब्ल्यूएचओ ने इस महीने के शुरू में कहा था कि वैश्विक स्तर पर टीका लगवा चुके करीब 20 करोड़ लोगों के आधार पर ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी-एस्ट्रा जेनेका कोरोनावायरस टीके और थक्कों के बीच संबंध “मुमकिन” है लेकिन “बेहद दुर्लभ”।

भारत सरकार से मुफ्त में उपहारस्वरूप मिल टीकों की खेप के बाद श्रीलंका ने 29 जनवरी को टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया था। देश की 2.1 करोड़ आबादी में से अब तक करीब 925000 लोगों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला