लाइव न्यूज़ :

ढाका मेडिकल कॉलेज में आग लगने से कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:51 IST

Open in App

ढाका (बांग्लादेश), 17 मार्च यहां ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) की गहन देखभाल इकाई में बुधवार को आग लगने से कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हो गई।

अग्निशमन और सिविल डिफेंस (एफएस एंड सीडी) मुख्यालय से जिया रहमान ने ‘ढाका ट्रिब्यून’ को बताया, ‘‘डीएमसीएच की नई इमारत की तीसरी मंजिल पर कोविड-19 समर्पित आईसीयू केन्द्र में सुबह लगभग आठ बजे आग लग गई।’’

हादसे में मारे गये काजी गोलम मुस्तफा (63), अब्दुल्ला अल महमूद (48) और किशोर चंद्र रॉय (68) वेंटिलेटर पर थे।

उन्होंने कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू किया गया। आग के कारण परिसर के भीतर धुआं फैल गया। हमें मरीजों को बचाने के लिए खिड़कियों को तोड़ना पड़ा। आईसीयू के मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि जब यह हादसा हुआ उस समय आईसीयू में 14 मरीज थे।

डीएमएचसी के निदेशक, एमडी नजमुल हक ने कहा कि मरीजों को निकालकर समीपवर्ती इमारत के वार्डों में ले जाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हादसे में तीन मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा