लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के सैन एंटोनियो में एक स्पोर्ट्स बार के बाहर गोलीबारी, तीन की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:59 IST

Open in App

सैन एंटोनियो (अमेरिका), 16 अगस्त (एपी) अमेरिका के सैन एंटोनियो में एक स्पोर्ट्स बार के बाहर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाकर तीन लोगों की हत्या कर दी एवं दो अन्य को घायल कर दिया। सैन एंटोनियो के पुलिस प्रमुख विलियम मैकमैनुस ने बताया कि रविवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे बूम बूम स्पोर्ट्स बार के बाहर गोलीबारी की यह घटना घटी। उन्होंने कहा , ‘‘ एक व्यक्ति कार के पास गया और बड़ी सी बंदूक लेकर लौटा। उसने पार्किंग स्थल पर पांच लोगों को गोली मार दी। ’’ उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीसरे व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस प्रमुख ने बताया कि हताहत हुए सभी लोग 20 - 30 साल के थे तथा हमलावर भी करीब उसी उम्र का था। हालांकि उन्होंने उसके बारे कोई ब्योरा नहीं दिया। वैसे अबतक इस प्रकरण में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा