लाइव न्यूज़ :

नेब्रास्का में अनाज के गोदाम में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 12:03 IST

Open in App

सुपीरियर (अमेरिका), 22 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के नेब्रास्का में अनाज के एक गोदाम में हुई गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

‘नेब्रास्का स्टेट पेट्रोल’ ने बताया कि गोदाम में नौकरी करने वाले मैक्स होस्किनसन (61) को बृहस्पतिवार को काम से निकाल दिया गया था । वह अपराह्न करीब दो बजे बंदूक लेकर गोदाम में लौटा और उसने तीन लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक अन्य कर्मी ने होस्किनसन पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह गोलीबारी कंसास सीमा के निकट दक्षिण पूर्व नेब्रास्का में स्थित सुपीरियर शहर के ‘अगरेक्स एलीवेटर’ नामक गोदाम में हुई।

‘पेट्रोल’ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि होस्किनसन के गोलीबारी करने के बाद एक अन्य कर्मी ने एक कार्यालय से बंदूक ली और होस्किनसन पर गोलियां चला दीं। होस्किनसन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

होस्किनसन ने जिन लोगों पर गोलियां चलाई थीं, उनमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति को लिंकन स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति का सुपीरियर के एक अस्पताल में इलाज किया गया। उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

इस मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना