लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए वर्जिन द्वीप समूह में तीन भारतीय गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 09:02 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार दिसंबर संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने देश में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में यूएस वर्जिन द्वीप समूह में तीन युवा भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अमेरिकी अटॉर्नी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कृष्णाबेन पटेल (25), निकुंजकुमार पटेल (27) और अशोककुमार पटेल (39) को यूएस वर्जिन द्वीप समूह के सेंट क्रिक्स हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया, जब वे 24 नवंबर को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल के लिए उड़ान भरने वाले थे।

अमेरिका में उनके कथित अवैध प्रवेश से संबंधित आपराधिक आरोपों पर प्रारंभिक सुनवाई के लिए सेंट क्रिक्स में मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश जॉर्ज डब्ल्यू कैनन के समक्ष तीनों दो दिसंबर को पेश हुए।

अमेरिकी वकील ग्रेटचेन सी एफ शैपर्ट ने बताया कि एक संभावित कारण पाया गया था और प्रतिवादियों को आगे की कार्यवाही के लिए जिला अदालत में पेश किया गया।

अमेरिकी वकील के अनुसार, तीनों विमान में सवार होने वाले थे, जब एक सिस्टम जांच से पता चला कि फ्लोरिडा में वाहन चालक के उनके लाइसेंस वैध रूप से जारी नहीं किए गए थे और इसे धोखाधड़ी माना गया।

आगे की जांच से पता चला कि अगस्त 2019 में, तीनों को पहले टेकेट, कैलिफ़ोर्निया में हिरासत में लिया गया था, और उन्हें शीघ्र वापस भेजने की कार्रवाई शुरू की गई थी। मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाद में उन्हें अमेरिका से भारत भेज दिया गया था।

तीनों पर धोखाधड़ी वाले दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करने तथा अमेरिका से निकाले जाने के बावजूद किसी विदेशी की मदद से यहां पुनः प्रवेश करने के आरोप लगाए गए। न्याय मंत्रालय ने कहा कि दोषी ठहराए जाने की स्थिति में उन्हें संभावित 10 साल तक की जेल और बाद में निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला