लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हाईस्कूल के तीन छात्र गोली लगने से घायल

By भाषा | Updated: August 20, 2021 09:28 IST

Open in App

कोलंबिया, 20 अगस्त (एपी) दक्षिण कैरोलाइना के एक हाई स्कूल में बुधवार को छुट्टी के बाद तीन छात्रों को पार्किंग क्षेत्र में गोली मारे जाने की घटना सामने आई, जिसके बाद स्कूल को इस सप्ताह के शेष दिनों के लिये बंद कर दिया गया है। इस घटना में ऑरेंजबर्ग-विलकिंसन हाई स्कूल के तीनों छात्र घायल हो गए। हालांकि उनकी जान को खतरा नहीं है। ऑरेंजबर्ग काउंटी स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने एक बयान में यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को छात्रों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी। ऑरेंजबर्ग काउंटी शेरिफ लेरॉय रेवनेल ने कहा कि घटना के पीछे 14 वर्षीय लड़के का हाथ होने का संदेह है। उसे घटना के करीब एक घंटे बाद स्कूल परिसर से गिरफ्तार किया गया था। आयु कम होने के चलते संदिग्ध का नाम उजागर नहीं किया गया है। यह भी नहीं बताया गया है कि वह स्कूल का छात्र था या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल