लाइव न्यूज़ :

चीन की कार्रवाई के डर से हजारों लोग हांगकांग से ब्रिटेन चले गए

By भाषा | Updated: February 1, 2021 16:59 IST

Open in App

हांगकांग, एक फरवरी (एपी) चीन द्वारा पिछले साल गर्मियों में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद से हांगकांग से हजारों लोग अपने घर छोड़कर ब्रिटेन चले गए हैं और अभी कई हजारों के यहां से जाने की संभावना है।

इनमें से कुछ लोगों को इस बात का डर है कि लोकतंत्र की मांग वाले प्रदर्शनों का समर्थन करने के कारण उन्हें दंडित किया जा सकता है और कुछ लोगों का कहना है कि उनके जीवन जीने के तरीके और नागरिकों की स्वतंत्रता पर चीन की दखलंदाजी अब बर्दाश्त से बाहर हो गई है और वे अपने बच्चों का बेहतर भविष्य चाहते हैं। इनमें से कई लोग कभी वापस नहीं लौटने का मन बना चुके हैं।

अब और भी बड़ी संख्या में लोगों के हांगकांग से ब्रिटेन जाने की संभावना है क्योंकि हांगकांग के 50 लाख लोग अब ब्रिटेन में वीजा आवेदन करने की योग्यता रखते हैं। इस तरह वे ब्रिटेन में रह सकते हैं, काम कर सकते हैं, पढ़ाई कर सकते हैं तथा समय बीतने के साथ ब्रिटेन के नागरिक भी बन सकते हैं।

‘ब्रिटिश नेशनल ओवरसीज’ वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार से खुल गई है। हालांकि इससे पहले ही कई लोग ब्रिटेन पहुंच चुके हैं। ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि ब्रिटिश नेशनल ओवरसीज (बीएनओ) पासपोर्ट धारक करीब सात हजार लोग बीती जुलाई से वहां पहुंचे हैं।

हांगकांग में एनलेक्स इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स के संस्थापक एंड्रयू लो ने बताया, ‘‘जुलाई में बीएनओ की घोषणा से पहले लोग ब्रिटेन के आव्रजन को लेकर ज्यादा पूछताछ नहीं करते थे। लेकिन अब तो इस बारे में जानकारी पाने के लिए एक दिन में 10 से 15 कॉल आने लगी हैं।’’

लो ने बताया कि नए वीजा के चलते ब्रिटेन में प्रवेश की राह में जो अवरोधक थे वे बहुत कम हो गए हैं। अब इसमें भाषा या शैक्षिणक योग्यता संबंधी आवश्यकताएं भी नहीं रही हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह एक हफ्ते में तीन से चार परिवारों को ब्रिटेन जाने में मदद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा