लाइव न्यूज़ :

इस साल हुए राष्ट्रपति चुनाव अभी तक के इतिहास में अमेरिका के सबसे असुरक्षित चुनाव थे : ट्रंप

By भाषा | Updated: November 30, 2020 18:32 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 30 नवम्बर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर अपने बेबुनियाद दावे दोहराते हुए कहा कि तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव अमेरिकी इतिहास के सबसे असुरक्षित चुनाव थे।

विस्कॉन्सिन की दो काउंटी में मतों की पुन: गणना के दिन ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे 2020 के चुनाव..... अभी तक के सबसे असुरक्षित चुनाव थे।’’

उन्होंने दूसरे ट्वीट में आरोप लगाया, ‘‘चुनाव धोखाधड़ी के संबंध में जारी हमारे मुकदमों पर कुछ बड़ी बातें सामने आई हैं। हर किसी को पता है, इसमें धांधली हुई। उन्हें पता है कि (डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो) बाइडन को अश्वेत समुदाय से (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक) ओबामा की तुलना में अधिक वोट नहीं मिले और 80,000,000 वोट तो निश्चित तौर पर नहीं मिले। देखिए डेट्रायट, फ़िलाडेल्फिया में क्या हुआ।’’

अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को विजेता घोषित किया जा चुका है और सत्ता हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है। उन्होंने चुनावी नतीजों के खिलाफ कई जगह मुकदमें भी दायर कर रखे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक