लाइव न्यूज़ :

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में इन देशों को नहीं किया आमंत्रित, देखें लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 15, 2022 17:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देकुछ देशों को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में आमंत्रित नहीं किया गया है।महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गत गुरुवार 8 सितंबर को 96 साल की उम्र में बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था।महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 70 साल से ब्रिटेन में शासन कर रही थीं।

लंदन: ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 1965 में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल के बाद ब्रिटेन में पहला राजकीय अंतिम संस्कार होगा। राज्य के अंतिम संस्कार के लिए देशों के राजनीतिक प्रमुखों से लेकर शाही परिवार के अलग-अलग सदस्य और दुनिया भर के गणमान्य व्यक्ति लंदन आएंगे।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ देशों को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में आमंत्रित नहीं किया गया है। इस लिस्ट में रूस, बेलारूस, अफगानिस्तान, म्यांमार, सीरिया और वेनेजुएला जैसे देश शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया, ईरान और निकारागुआ के राजदूत प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन देशों के राज्यों के प्रमुखों को कोई निमंत्रण नहीं भेजा गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किंग चार्ल्स III को उनके प्रवेश पर शुभकामनाएं दीं, हालांकि यूक्रेन पर फरवरी के आक्रमण के कारण मॉस्को को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में आमंत्रित नहीं किया गया है। बता दें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गत गुरुवार 8 सितंबर को 96 साल की उम्र में बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। वह 70 साल से ब्रिटेन में शासन कर रही थीं।

बताते चलें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचा। उनके ताबूत को अंतिम रात बकिंघम पैलेस में रखा जाएगा। महारानी के ताबूत को बुधवार से चार दिन के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी का ताबूत जब लंदन के लिए एडिनबरा हवाई अड्डे से भेजा गया तब वहां पर राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :Queen Elizabeth IIरूसव्लादिमीर पुतिनसीरियाअफगानिस्तानAfghanistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!