लाइव न्यूज़ :

लंदन के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में हो रही उल्लेखनीय वृद्धि

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:59 IST

Open in App

लंदन, 19 मार्च ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में पढ़ने की इच्छा लेकर आने वाले भारतीय छात्रों के लिए राजधानी लंदन सबसे आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय छात्र बाजार में विकल्प के तौर पर 2018-19 में जहां यह तीसरे स्थान पर था वहीं 2019-20 के दौरान यह दूसरे स्थान पर रहा।

‘उच्च शिक्षा सांख्यिकीय एजेंसी’ (एचईएसए) की ओर से जारी नए आंकड़ों के अनुसार लंदन के विश्वविद्यालयों में 13,435 भारतीय छात्र पंजीकृत हैं जो कि पिछले साल (7,185) के मुकाबले 87 प्रतिशत ज्यादा है।

हालिया आंकड़े को भारत के लिए “वृद्धि का उल्लेखनीय दौर” कहा जा रहा है क्योंकि 2017-18 के दौरान लंदन को पढ़ाई के लिए विकल्प के रूप में चुनने के मामले में भारतीय छात्र चौथे स्थान स्थान पर थे।

लंदन के महापौर की अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निवेश तथा प्रोमोशन एजेंसी ‘एजुकेशन एंड टैलेंट एट लंदन एंड पार्टनर्स (एल एंड पी) की निदेशक लैलेज क्ले ने कहा, “इन नए आंकड़ों से लंदन के विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों की स्थिति साबित होती है।”

उन्होंने कहा, “लंदन को चुनने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में वृद्धि से पता चलता है कि ब्रिटेन की राजधानी में पढ़ना और उसके बाद दो साल तक ब्रिटेन में रहने का विकल्प कई अवसर प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक