लाइव न्यूज़ :

चीन को दोहरा झटका: भारत के बाद अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी बैन करेंगे टिकटॉक और अन्य चाइनीज ऐप्स

By सुमित राय | Updated: July 7, 2020 17:44 IST

भारत के 59 चाइनीज ऐप्स बैन करने के बाद अब अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी टिकटॉक समेत कई ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर बैन करने की तैयारी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के बाद अब अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी चीनी ऐप्स को बैन करने की तैयारी में हैं।अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि हम चीनी ऐप्स को बैन करने पर विचार कर रहे हैं।

भारत में चाइनीज ऐप्स पर बैन लगने के बाद चीन को दोहरा झटका लगने वाला है, क्योंकि अब अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी चीनी ऐप्स को बैन करने की तैयारी में हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि हम टिकटॉक समेत अन्य चीनी ऐप्स को बैन करने पर विचार कर रहे हैं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया भी राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर टिकटॉक समेत कई चाइनीज ऐप्स को बैन करने की तैयारी में है। ऑस्ट्रेलिया में जहां संसदीय समिति जल्द इस पर अपनी मुहर लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह चीन के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

डोनाल्ड ट्रंप को लेना है आखिरी फैसला

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने फॉक्स न्यूज को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं राष्ट्रपति ट्रंप के सामने ये सब नहीं दिखाना चाहता, लेकिन यह (ऐप) कुछ ऐसा है जिसपर हम विचार कर रहे हैं। आखिरी फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेना है, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि हम चीनी ऐप्स पर बैन लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।"

विदेश मंत्री ने लोगों को किया आगाह

पोम्पिओ ने कहा, "जहां तक लोगों के फोन में चीनी ऐप होने की बात है तो मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अमेरिका इस समस्या को भी ठीक कर लेगा।" साथ ही कहा कि वे इसकी गहराई में नहीं जाना चाहते और राष्ट्रपति की किसी घोषणा से पहले खुद कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने कहा, "लेकिन हम इसे देख जरूर रहे हैं।"

उन्होंने अमेरिकी लोगों को आगाह किया कि अगर वे अपनी निजी सूचना 'चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को नहीं सौंपना चाहते' तो वे टिकटॉक के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। चीनी सोशल मीडिया ऐप पर पोम्पिओ की टिप्पणियां बीजिंग के साथ कई मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच आई हैं। इनमें कोरोना वायरस प्रकोप और हांगकांग में लागू किया गया विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का मुद्दा भी शामिल है।

भारत ने 59 चाइनीज ऐप्स पर लगाया बैन

भारत सरकार ने 27 जून को टिक टॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चाइनीज ऐप्स को बैन लगा दिया था। भारत ने यह कदम चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच उठाया। बता दें कि सीमा पर 15 जून को हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

भारत सरकार ने 27 जून को टिक टॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चाइनीज ऐप्स को बैन लगा दिया था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ऑस्ट्रेलिया में भी चाइनीज ऐप्स पर बैन की तैयारी

ऑस्ट्रेलियाई स्ट्रेटजिक पॉलिसी संस्थान के एक्सपर्ट फर्गस रयान ने कहा, टिकटॉक पूरी तरह से प्रोपेगेंडा और मास सर्विलांस के लिए है। इसमें चीन के खिलाफ दिए जाने वाले विचार सेंसर कर दिए जाते हैं। ऑस्टेलिया के लिबरल सांसद और इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी कमेटी के अध्यक्ष एन्ड्रू हैस्टी ने फरवरी में ही यह दावा किया था कि ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि चीन के इंटेलिजेंस कानून 2017 के मुताबिक, चीन की सरकार कभी भी कंपनियों को जानकारी शेयर करने के लिए भी कह सकती है। ऑस्ट्रेलिया में करीब 16 लाख टिकटॉक यूजर हैं।

टॅग्स :टिक टोकअमेरिकाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा