लाइव न्यूज़ :

पत्रकार खशोगी पर सऊदी अरब के विदेश मंत्री बोले, 'हम नहीं जानते उनका शव कहां है'

By भाषा | Updated: October 22, 2018 09:49 IST

सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल जुबैर ने कहा कि उनका देश नहीं जानता है कि मारे गये पत्रकार जमाल खशोगी का शव कहां है। 

Open in App

हत्या की बात को स्वीकार करने और इसे ‘जबर्दस्त गलती’ करार देते हुये सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल जुबैर ने रविवार को कहा कि उनका देश नहीं जानता है कि मारे गये पत्रकार जमाल खशोगी का शव कहां है। फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में जुबैर ने कहा कि सऊदी नेतृत्व का शुरू में मानना था कि खशोगी इस्तांबुल में उसके वाणिज्य दूतावास से चला गया है जहां उसे दो अक्टूबर को अंतिम बार देखा गया था।

हालांकि तुर्की से खबरें मिलने के बाद सऊदी अधिकारियों ने जांच शुरू की है जिसमें खुलासा हुआ है कि राजनयिक दूतावास में उसकी हत्या की गई है। जुबैर ने कहा, ‘‘हम विस्तृत ब्यौरे के बारे में नहीं जानते हैं कि यह कैसे हुआ। हम नहीं जानते हैं कि शव कहां है।’’

एक सुर में उठी विस्तृत जांच की मांग

रोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक फेड्रिका मोघेरिनी ने सऊदी अरब के आलोचक पत्रकार जमाल खशोगी की ‘‘बेहद परेशान’’ करने वाली हत्या की विस्तृत जांच और इसके पीछे के जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

यूरोपीय संघ का यह बयान तब आया है जब इससे पहले फ्रांस और जर्मनी जैसे सदस्य देशों ने खशोगी की हत्या की निंदा की। इससे पहले सऊदी अरब ने यह स्वीकार किया कि इस्तांबुल स्थित उसके वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की हत्या कर दी गई।

टॅग्स :जमाल खशोगीसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट