लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि "खतरनाक" है, ट्रंप प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए: बाइडन

By भाषा | Updated: November 14, 2020 13:59 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडन ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि को खतरनाक बताया है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले वर्तमान प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

बाइडन को शुक्रवार को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के सह-अध्यक्ष डॉ विवेक मूर्ति, डॉ डेविड केसलर और डॉ मार्सेला नुनेज-स्मिथ ने जानकारी दी।

बाइडन ने कहा, “उन्होंने जो तथ्य बताए हैं, वे काफी चिंताजनक हैं। हमारे देश में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है और इस महामारी में काफी मौतें हो रही हैं। लगभग पूरे देश में स्थिति बहुत ही खराब है।’’

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह एक सुरक्षित और प्रभावी कोविड-19 टीका बनाने की दिशा में एक अच्छी खबर आई है।

दवा कंपनी फाइजर ने सोमवार को दावा किया था उनके द्वारा विकसित कोविड-19 टीका 90 प्रतिशत प्रभावी है।

बाइडन ने कहा कि महामारी को लेकर संघीय सरकार को मजबूत और तत्काल कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुआ हूँ, लेकिन मैं अगले साल राष्ट्रपति बनूंगा। मामले तब तक रुकेंगे नहीं, इसमें अभी काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वर्तमान प्रशासन द्वारा तत्काल ठोस कदम उठाये जाने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल