लाइव न्यूज़ :

कोरोना से अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं ब्राजील के राष्ट्रपति, कहा- मेरे फेफड़े में अब भी 'मोल्ड' है

By अनुराग आनंद | Updated: July 31, 2020 15:20 IST

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की मानें तो टेस्ट में अब भी उनके बल्ड में संक्रमण पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेयर बोल्सोनारो संक्रमण से निजात पाने के लिए इस समय वह एंटीबायोटिक्स की दवा ले रहे हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति ने यह भी कहा है कि 20 दिन लगातार घर में रहने के बाद उन्हें अन्य परेशानी हो रही है।जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 90,134  से भी अधिक हो गया है।

नई दिल्ली: देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने कहा है कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी उनके फेफड़े में समस्या हो रही है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो बोल्सोनारो ने कहा है कि उनके फेफड़े में मोल्ड है। उन्होंने कहा कि मुझे बीते दिनों बेहद कमजोरी महसूस हुई, जिसके बाद मैंने ब्लड टेस्ट करवाया है। 

जेयर बोल्सोनारो की मानें तो टेस्ट में अब भी उनके बल्ड में संक्रमण पाया गया है। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण से निजात पाने के लिए इस समय वह एंटीबायोटिक्स की दवा ले रहे हैं। 

ब्राजील के राष्ट्रपति ने यह भी कहा है कि 20 दिन लगातार घर में रहने के बाद उन्हें स्वास्थ संबंधी अन्य तरह की परेशानी होने लगी है। 

Coronavirus: ब्राजील में 90 हजार से ज्यादा मौत

दुनिया में ब्राजील कोरोना से दूसरा सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश है। ब्राजील में अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। 

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 90,134  से भी अधिक हो गया है। यहां कल तक कोरोना के 2552265 मामले सामने आ चुके थे, इस संख्या में और अधिक वृद्धि हुई है। वहीं, भारत इस सूची में अभी तीसरे नंबर पर है। यहां 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, मौत के मामले में छठे नंबर पर है।

Coronavirus: अमेरिका के न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा मौत

अमेरिका में कल तक 4423917 कोरोना के मामले सामने आ चुके थे, इस संख्या में भी वृद्धि हुई है। ये शहर दुनिया में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका में सबसे मौत कोरोना से न्यूयॉर्क प्रांत में हुई है। 

यहां अब तक 32658 से भी अधिक लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। वहीं, न्यू जर्सी में 15798 से अधिक लोगों की जान गई है। तीसरे स्थान पर कैलिफोर्निया है जहां 8883 से अधिक लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। गौरतलब है कि जून में कोरोना के मामलों में कमी नजर आने लगी थी। हालांकि, अब जुलाई खत्म होते-होते एक बार फिर यहां कोरोना अपने चरम पर नजर आ रहा है।

भारत में अभी तक 34 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। जबकि इटली में लगभग 35129 और मेक्सिको में करीब 45 हजार लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। ब्रिटेन में अब तक 46 हजार के करीब लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा