लाइव न्यूज़ :

मर्केल के ब्लॉक को हराने वाली पार्टी त्वरित गठबंधन के पक्ष में

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:02 IST

Open in App

बर्लिन, 27 सितंबर (एपी) निवर्तमान जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की पार्टी को मात देने वाली पार्टी ने सोमवार को गठबंधन सरकार को लेकर त्वरित समझौते पर जोर दिया। पार्टी ने अपना यह रुख इस चिंता के बीच स्पष्ट किया है कि चुनाव में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में हफ्तों तक अनिश्चितता बनी रह सकती है।

सोशल डेमोक्रैट पार्टी के उम्मीदवार ओलाफ शोल्ज ने मर्केल के दक्षिणपंथी झुकाव वाले यूनियन ब्लॉक से विपक्ष में बैठने का आह्वान किया। ब्लॉक का यह राष्ट्रीय चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन है।

दोनों को 30 प्रतिशत से कम वोट मिले हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ता की चाबी दो विपक्षी पार्टियों के पास आ गई है, जिससे भविष्य की सरकार की स्थिरता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मर्केल के 16 साल के कार्यकाल के दौरान, उन्हें न केवल जर्मनी बल्कि कई मायनों में यूरोप की नेता के रूप में देखा गया, जिन्होंने यूरोपीय संघ को वित्तीय और राजनीतिक संकटों से उबारने में मदद की।

शोल्ज ने सोमवार को कहा, ‘‘मतदाताओं ने स्पष्ट रूप से अपनी राय दी है।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे बेहद स्पष्ट जनादेश को दर्शाते हैं, जो अब यह सुनिश्चित करेगा कि हम मिलकर जर्मनी में एक बेहतर, व्यावहारिक सरकार का गठन करें।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने तीन दलों - सोशल डेमोक्रेट, ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेट को मजबूत किया है और इन तीन दलों को अगली सरकार का नेतृत्व करना चाहिए।

संसद में बहुमत के लिए एकमात्र अन्य विकल्प निवर्तमान "महागठबंधन" की पुनरावृत्ति है। मर्केल के 16 साल के कार्यकाल में से 12 साल तक यही गठबंधन रहा। लेकिन इस बार स्थिति भिन्न होती दिख रही है। इस बार नेतृत्व शोल्ज के पास होगा और यूनियन ब्लॉक जूनियर पार्टी होगी। लेकिन उस गठबंधन में अक्सर तकरार होती रहती थी। इस वजह से इस गठबंधन को लेकर बहुत उत्साह नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें