लाइव न्यूज़ :

ढाका आ रहे मलेशिया एयरलाइन के विमान में बम की खबर ‘अफवाह’ निकली

By भाषा | Updated: December 2, 2021 11:29 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, दो दिसंबर बांग्लादेश में मलेशियाई एयरलाइन के विमान में बम होने की खबर ‘‘अफवाह’’ निकली। विमान में 135 यात्री सवार थे, जो ढाका हवाई अड्डा पर आपात स्थिति में उतरा था। हवाई अड्डे के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एचएसआईए) के कार्यकारी निदेशक ग्रुप कैप्टन एएचएम तौहीद-उल अहसान ने संवाददाताओं को बताया कि कुआलालंपुर से ढाका आ रहे विमान (उड़ान एमएच-196) बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 38 मिनट पर हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

धमकी भरे फोन के बाद कमांडो और सुरक्षा एजेंसियों को दमकलकर्मियों और एम्बुलेंस के साथ हवाई अड्डे पर तैनात किया गया था। विमान के उतरने के बाद उसे टैक्सीवे पर ले जाया गया, जहां वायु सेना के बम निरोधक दस्ते ने यात्रियों को उतारने के बाद विमान की गहन तलाशी ली। हालांकि, विमान के अंदर या किसी यात्री के सामान में कोई विस्फोटक या बम जैसी वस्तु नहीं मिली। अहसान ने कहा, ‘‘मलेशिया से एक फोन कॉल पर हमें जो जानकारी मिली, वह निराधार साबित हुई ... कुछ भी नहीं मिला।’’

अहसान ने फोन करने वाले स्रोत की पहचान जाहिर करने से इनकार कर दिया, लेकिन बताया कि आरएबी को यह फोन आया था जबकि मलेशियाई अधिकारियों के साथ बाद में की गई बातचीत और खुफिया रिपोर्टों में भी सुझाव दिया गया कि विमान में ऐसा कोई खतरा नहीं था।

उन्होंने बताया कि यात्रियों, उनके सामान और विमान की गहन तलाशी ली गई क्योंकि यह यात्रियों की सुरक्षा का विषय था। हवाई अड्डा के अधिकारियों के अनुसार विमान में 135 यात्री सवार थे, जिनमें 134 बांग्लादेशी और एक मलेशियाई नागरिक था।

‘द डेली स्टार’ की खबर के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे से लगभग साढ़े तीन घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित रहा, जिसके बाद एचएसआईए में बुधवार देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर सामान्य परिचालन शुरू हुआ।

ढाका महानगर पुलिस के उत्तरा संभाग के उपायुक्त मोरशेदुल आलम ने अखबार को बताया, ‘‘इस सिलसिले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल