लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ना हो : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: February 18, 2021 09:54 IST

Open in App

ललित के. झा

वाशिंगटन, 18 फरवरी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के प्रवक्ता का कहना है कि हैरिस और उनका परिवार नैतिक मूल्यों के उच्चतम मानदंड को बनाए रखेगा और यह व्हाइट हाउस की नीति है कि उनके नाम का उपयोग किसी व्यावसायिक गतिविधि के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि इस बयान के आने से पहले मीडिया में खबरें आयी थीं कि व्हाइट हाउस ने कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस को ‘‘अपने ब्रांड का प्रचार करने में उपराष्ट्रपति के नाम का उपयोग बंद करने को कहा है।’’

उपराष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने पीटीआई को बताया, ‘‘उपराष्ट्रपति और उनका परिवार नैतिक मूल्यों के उच्चतम मानदंड का पालन करेगा और यह व्हाइट हाउस की नीति है कि उपराष्ट्रपति के नाम का उपयोग किसी भी व्यावसायिक गतिविधि के लिए नहीं किया जाना चाहिए जिसे किसी भी प्रचार या समर्थन के संदर्भ में भी समझा जा सकता है।’’

लॉस एंजिलिस टाइम्स के अनुसार, व्हाइट हाउस ने मीना से कहा है कि वह उपराष्ट्रपति के नाम का उपयोग करके अपना ‘‘ब्रांड खड़ा ना करें।’’

अखबार ने व्हाइट हाउस के अनाम अधिकारी के हवाले से कहा है, जो बाइडन और कमला हैरिस के चुनाव जीतने के बाद ट्रांजिशन टीम (सत्ता हस्तांतरण करने वाली टीम) के नैतिक मूल्यों के वकील ने मीना से कहा कि वह अपनी मौसी के नाम या उनसे मिलते-जुलते नाम के ब्रांड से कपड़े नहीं बना सकती हैं और ना हीं किताबें लिख सकती हैं।

अखबार के अनुसार, व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि पहले बेचे जा रहे ‘‘उपराष्ट्रपति आंटी’’ स्वेटशर्ट और हैरिस थीम के स्विमसूट मौजूदा नियमों के तहत नहीं बेचे जा सकते हैं।

मीना हैरिस ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उन्हें भेजे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला