लाइव न्यूज़ :

कोरोना की शुरुआत का रहस्य बरकरार, जानवरों से संक्रमण के अध्ययन पर वैज्ञानिकों का ध्यान

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 दिसंबर (एपी) कोविड-19 महामारी की शुरुआत हुए करीब दो साल हो चुके हैं, लेकिन यह वायरस कहां से दुनिया में फैला यह अब भी रहस्य बना हुआ है।

ज्यादातर वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यह वायरस जंगल में उभरा और चमगादड़ से इंसानों में सीधे या किसी अन्य जानवर के माध्यम से पहुंचा। जबकि कुछ लोगों का कहना ​​है कि चीन की प्रयोगशाला से इस वायरस की शुरुआत हुई। संक्रमण से अब तक 52 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

वैज्ञानिक इस सभावना पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ‘जूनोटिक’ यानी जानवर-से-इंसान में वायरस के पहुंचने के सिद्धांत से अगर सीख लें तो मानव जाति को नए वायरस और स्वरूप से बचाने में मदद मिलेगी।

यूटा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक स्टीफन गोल्डस्टीन ने कहा, ‘‘प्रयोगशाला से वायरस की शुरुआत होने की थ्योरी पर बहुत ध्यान दिया गया है। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह वायरस एक प्रयोगशाला में बना।’’ अगस्त में शोध पत्रिका ‘सेल’ में जानवरों से वायरस की उत्पत्ति के सबूत पेश किए गए।

अध्ययन में सहयोग करने वाले एरिजोना विश्वविद्यालय में जीवविज्ञानी माइकल वोरोबे ने पिछली गर्मियों में अन्य वैज्ञानिकों के साथ एक पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें कहा गया था कि दोनों सिद्धांत की संभावना है। उन्होंने कहा कि उनके अपने और दूसरों वैज्ञानिकों के अध्ययन ने उन्हें जानवरों की परिकल्पना के बारे में और भी अधिक आश्वस्त किया है, जो कि ‘‘डेटा द्वारा अधिक समर्थित है।’’

वोरोबे ने चीन के वुहान में समुद्री जीव-जंतुओं की बिक्री वाली जगह से इंसानों में वायरस के पहुंचने का घटनाक्रम प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला से वायरस के लीक होने का विचार निश्चित रूप से उन सिद्धांतों से ध्यान बंटाने वाला है कि आखिर में क्या हुआ था।

वैज्ञानिकों ने ‘सेल’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा है कि इंसानों को संक्रमित करने वाला सार्स कोव-2 का यह नौवां कोरोना वायरस है जिसके दस्तावेज तैयार किए गए हैं। सभी तरह के कोरोना वायरस की शुरुआत पूर्व में जानवरों से ही हुई थी।

कई वैज्ञानिकों का मानना है कि जंगली जानवरों ने वायरस का प्रसार किया। इसके मायने ये हैं कि जानवर चमगादड़ से संक्रमित हुए और फिर यह वायरस इंसानों तक पहुंचा। वैज्ञानिक चमगादड़ की उस प्रजाति का भी पता लगा रहे हैं जिससे यह वायरस आगे बढ़ा।

इस साल की शुरुआत में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और चीन की एक संयुक्त रिपोर्ट ने चमगादड़ से इंसानों में किसी अन्य जानवर के माध्यम से वायरस के संचरण को सबसे संभावित परिदृश्य बताया और प्रयोगशाला से वायरस की शुरुआत की थ्योरी को ‘‘बेहद असंभव’’ बताया।

डब्ल्यूएचओ ने महामारी की शुरुआत कहां से हुई, इसका अध्ययन करने के लिए एक परामर्श समूह का गठन भी किया था लेकिन वैज्ञानिकों में इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की संभावना बहुत कम है। जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के लॉरेंस गोस्टिन ने कहा, ‘‘महामारी की शुरुआत कहां से हुई इसकी जांच को लेकर देशों के बीच कोई सामंजस्य नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला