लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण पर बनी फिल्म 'द लूजिंग साइड' को कान वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में मिला अवॉर्ड

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2023 12:46 IST

फिल्म को जवाद शरीफ फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया है जिसे कुछ महीने पहले पुरस्कारों के लिए प्रस्तुत किया गया था और इसे दिसंबर के मध्य में पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी फिल्म 'द लूजिंग साइड' ने सर्वश्रेष्ठ मानवाधिकार फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार जीता है।पुरस्कारों की घोषणा एक फेसबुक पोस्ट के जरिए की गई।फिल्म के निर्देशक जवाद शरीफ ने कहा कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के सिंध में जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर बनी एक फिल्म ने कान वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में एक पुरस्कार जीता है। पाकिस्तानी फिल्म 'द लूजिंग साइड' ने सर्वश्रेष्ठ मानवाधिकार फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार जीता। रिपोर्ट के मुताबिक, पुरस्कारों की घोषणा एक फेसबुक पोस्ट के जरिए की गई।

डॉन से बात करते हुए फिल्म के निर्देशक जवाद शरीफ ने कहा कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जिसमें जबरन धर्मांतरण के चार पीड़ित अपनी-अपनी कहानियां सुना रहे हैं। फिल्म को जवाद शरीफ फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया है जिसे कुछ महीने पहले पुरस्कारों के लिए प्रस्तुत किया गया था और इसे दिसंबर के मध्य में पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

2022 के आखिरी दिन फिल्ममेकर शरीफ को पता चला कि उनकी फिल्म को पुरस्कृत किया गया तो इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "2022 के आखिरी दिन इतनी अच्छी खबर। हमारी फिल्म 'द लूजिंग साइड' ने कान्स वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ मानवाधिकार फिल्म का पुरस्कार जीता है।"

फिल्म की तैयारियों और इसकी सोच के बारे में बात करते हुए शरीफ ने बताया कि उनका अल्पसंख्यकों की विरासत और संस्कृति पर एक फिल्म बनाने का विचार था। शरीफ ने कहा कि सिंध में हिंदुओं और ईसाइयों जैसे अल्पसंख्यक समुदायों को धर्मांतरण के मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मामले पसंद के होते हैं, पर अधिकांश मामले मजबूरी या जबरन के होते हैं।

 फिल्म के निर्देशक शरीफ ने कहा कि कई मामलों में, कम उम्र हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लिया जाता है और उन्हें जबरन इस्लाम कबूलने को मजबूर किया जाता है। इसके बाद किसी मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर दी जाती है।गौरतलब बात हे कि वर्ष 2021 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने कहा कि सिंध से कम से कम 27 कथित जबरन धर्मांतरण के मामले सामने आए हैं, जिनमें अधिकांश पीड़ित निम्न-जाति या अनुसूचित-जाति के हिंदू और ईसाई थे। एचआरसीपी ने कहा कि सात मामले नाबालिग से जुड़े हैं।रिपोर्ट के मुताबिक द लूजिंग साइड की काफी प्रशंसा हो रही है। मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में फिल्म को बार्सिलोना ह्यूमन राइट्स फिल्म फेस्टिवल में भी एक पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन जीतने से चूक गई।शरीफ ने कहा कि ये पुरस्कार मान्यता से बड़े उद्देश्य की पूर्ति करते हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना ​​है कि यह पुरस्कार अधिक सार्थक है, क्योंकि यह मुख्यधारा के मीडिया में एक संवेदनशील मुद्दे को जगह देगी।

टॅग्स :कान फिल्म फेस्टिवलपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!