लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पत्रकार सिरिल अलमिदा को ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो’ सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2019 19:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईपीआई ने डॉन के सहायक संपादक सिरिल अलमिदा को 71वें ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो’ के तौर पर नामित किया है।आईपीआई ने कहा कि अलमिदा को यह पुरस्कार पाकिस्तान में असैन्य लोगों और फौज के बीच के रिश्तों की ‘आलोचनात्मक’ और ‘अनवरत’ कवरेज के लिए दिया गया है।

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने देश में असैन्य और फौज के रिश्तों की ‘आलोचनात्मक’ और ‘अनवरत कवरेज’ के लिए ‘द इंटरनेशनल प्रेस इंस्ट्टियूट’ (आईपीआई) के ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो’ पुरस्कार जीता है।

आईपीआई ने डॉन के सहायक संपादक सिरिल अलमिदा को 71वें ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो’ के तौर पर नामित किया है। आईपीआई संपादकों, मीडिया अधिकारियों और प्रमुख पत्रकारों की वैश्विक संस्था है। आईपीआई का वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो पुरस्कारों से उन पत्रकारों को नवाजा जाता है, जिन्होंने प्रेस की आजादी को बढ़ावा देने के लिए अहम योगदान दिया हो, खासतौर, निजी रूप से जोखिम लिया हो।

आईपीआई ने कहा कि अलमिदा को यह पुरस्कार पाकिस्तान में असैन्य लोगों और फौज के बीच के रिश्तों की ‘आलोचनात्मक’ और ‘अनवरत’ कवरेज के लिए दिया गया है। वियाना स्थित आईपीआई ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी फौज-सुरक्षा समष्टि की अलमिदा की जांच की वजह से, वह और डॉन, दोनों को निशाने पर लिया गया।

अलमिदा बर्खास्त प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ और फौज के अधिकारियों के बीच एक बैठक की रिपोर्ट करने की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। इस बैठक में शरीफ ने आतंकवादियों के खिलाफ कथित रूप से कार्रवाई की मांग की थी। इसे डॉनलीक्स के रूप में जाना जाता है और पाकिस्तानी सेना इसपर नाराज थी। उसने अधिकारियों और पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल