लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कांग्रेस के इंडिया कॉकस ने भारत से शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की अनुमति देने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 12:18 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह फरवरी अमेरिकी कांग्रेस के शक्तिशाली इंडिया कॉकस के नेताओं ने भारत सरकार से लोकतांत्रिक नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की अनुमति देने और इंटरनेट तक पहुंच मुहैया कराने का अनुरोध किया है। कॉकस ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा के बाद यह आग्रह किया है।

कांग्रेस के इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष सांसद ब्रैड शेरमन ने कहा कि उन्होंने भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन के संबंध में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से बात करने के लिये अपने अन्य रिपब्लिकन सांसद स्टीव कैबट और उपाध्यक्ष सांसद रो खन्ना के साथ बैठक की है।

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में किसी देश विशेष के सबसे बड़े कॉकस 'इंडिया कॉकस' की यह पहली बैठक थी।

शेरमन ने कहा, ''मैं भारत सरकार से लोकतांत्रिक नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की अनुमति देने और पत्रकारों समेत सभी को इंटरनेट तक पहुंच मुहैया कराने का अनुरोध करता हूं। भारतीय मित्रों को उम्मीद है कि सभी पक्ष किसी समाधान तक पहुंच सकते हैं।''

केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को पूरी तरह रद्द करने की मांग को लेकर हजारों किसान 70 दिन से दिल्ली की तीन सीमाओं--सिंघू, टीकरी और गाजीपुर --में प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर किसान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात