लाइव न्यूज़ :

पश्चिम में लगी जंगल आग ठंडी पड़ीं, लेकिन नुकसान बढ़ता जा रहा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 10:20 IST

Open in App

इंडियन फॉल्स (अमेरिका), 28 जुलाई (एपी) मंगलवार को मौसम में ठंडक आने से अमेरिका के पश्चिम भाग में धधक रही दो विशालकाय जंगलों की आग कुछ हद तक ठंडी पड़ी हैं लेकिन संपत्ति का नुकसान बढ़ता जा रहा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि साक्ष्य दिखाते हैं कि ‘बूटलेग’आग से “अग्नि का बवंडर” पैदा हो गया है जहां 179 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा गति की हवाएं चल रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुर्लभ घटना शुष्क, अत्यंत गरम स्थितियों के कारण उत्पन्न हुई आगों से संबंधित है।

इस बीच, आग बुझाने की जिम्मेदारी संभाल रहे निक ट्रूएक्स ने बताया कि उत्तर कैलिफोर्निया के पर्वतों पर लगी विशालकाय ‘डिक्सी’ आग से हुए नुकसान की समीक्षा कर रही टीमों ने अब तक 36 ढांचों के तबाह होने और दूरस्थ इलाके ‘इंडियन फॉल्स’ में सात ढांचों को नुकसान होने की जानकारी दी है।

ट्रूएक्स ने सोमवार रात ऑनलाइन सम्मेलन में बताया कि करीब आधा आकलन कर लिया गया है और आगे का काम आग की गतिविधि पर निर्भर करता है।

डिक्सीआग ने 325 वर्ग मील इलाके को जलाकर खाक कर दिया है। यह क्षेत्र न्यूयॉर्क सिटी के क्षेत्रफल से बड़ा है और मंगलवार तक इसपर आंशिक रूप से ही काबू पाया गया था। सैन फ्रांसिस्को के उत्तरपूर्व में 10,000 से ज्यादा घरों पर खतरा मंडरा रहा है।

जलवायु परिवर्तन से संबंधित ऐतिहासिक सूखे और हाल की गर्म हवाओं ने अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में जंगल की आगों पर काबू पाने को और मुश्किल बना दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन ने क्षेत्र को पिछले 30 वर्षों में बहुत गर्म एवं शुष्क बना दिया है और यह मौसम को ज्यादा गर्म बनाता रहेगा तथा जंगल की आग भी बराबर लगती रहेगी और विनाशकारी साबित होती रहेगी।

अधिकारियों को उम्मीद है कि तापमान कम होने, हवा में नमी का स्तर बढ़ने और कुछेक स्थानों पर बारिश होने से ओरेगोन में बूटलेग आग के खिलाफ प्रगति करने में मदद मिलेगी। दूरस्थ इलाके में 640 वर्ग मीटर भूमि जलाने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने इसपर आधे से ज्यादा काबू पा लिया था।

अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में कई आग लगी है जिनमें बूटलेग, डिक्सी, टैमरेक आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात